बच्चे के साथ बैठे सरफराज पर गोविंद ने चला दी कुल्हाड़ी, कहा-26 को मारूंगा

शामली। झिंझाना के गांव में एक घर के बाहर बच्चे के साथ बैठे सरफराज नामक युवक पर एक सिरफिरे गोविंद नामक युवक ने अचानक ही कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि गोविंद गांव में खुलेआम कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा है। इस सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव टोडा निवासी सरफराज गांव में रविवार को एक घर के बाहर बैठा हुआ था, उसके पास ही एक मासूम बच्चा भी बैठा था और गांव के दूसरे लोग भी वहां नजर आ रहे हैं, तभी गोविंद नामक युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां पर पहुंचा और उसने अचानक ही सरफराज की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सरफराज के चेहरे, गर्दन और कंधे पर कई वार किए। हमले में सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गया। सरफराज लगातार कुल्हाड़ी के वार को अपने हाथों से रोकने का प्रयास करता रहा और फिर लड़खड़ाते हुए भागने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर फरार हो गया। आरोपी कुल्हाड़ी लेकर गांव में खुलेआम घूम रहा है और दहशत का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  श्रीराम स्वीट्स वालों का मकान बेचने पर पीएनबी अफसरों पर मुकदमा

घायल सरफराज की मां ने आरोप लगाया कि हमला करते समय गोविंद बार-बार धमकी दे रहा था। वह चिल्ला रहा था, अगर बच सको तो बच लो, मैं 26 लोगों को मारूंगा। इस बयान के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और जान का खतरा बना हुआ है। हमले के दौरान सरफराज के पास ही एक छोटा बच्चा भी बैठा था, उसे भी नुकसान हो सकता था। घायल के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है और फिर से हमला कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:  बेशकीमती जमीन को लेकर कुनबे में महाभारत, महिला को जलाने का प्रयास

घटना की जानकारी मिलते ही झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि आखिर मामला क्या है और उसने सरफराज पर हमला क्यों किया है, कोई पुरानी रंजिश तो नहीं है। वहीं सरफराज की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव में भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर किसाना को मार डाला

इसे भी पढ़ें:  ललित मोहन के नेतृत्व को मिल रहा समर्थन, तीन गांवों से जुड़े 50 युवा

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव नंगली में शनिवार देर रात नलकूप पर 45 वर्षीय किसान मनोज कुमार की दो युवकों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसान मनोज शनिवार रात गांव के नजदीक अपने खेत में नलकूप पर गया था। देर रात शोरशराबा होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह गंभीर घायलावस्था में नलकूप पर मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बनत निवासी दो युवकों के साथ रात में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। चाकू या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  नवविस्तारित वार्ड 31 में पालिका अध्यक्ष

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »