जजिया कर को अपनी सरकार में हटवाये हरेन्द्र मलिकः सोमेन्द्र तोमर

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर केन्द्र सरकार के आम बजट की खास बातों को मीडिया से साझा करते हुए कहा कि ये सभी वर्गों के हितों के साथ ही भारत को विकसित बनाने की दिशा में एक सार्थक और महत्वपूर्ण प्रयासों वाला बजट है। इस बजट के सहारे देश के युवाओं का कौशल निखारने का प्रयास होगा तो वहीं महिलाओं को सशक्त और किसानों को उन्नत एवं तकनीकी खेती की ओर लाकर उनके आर्थिक स्तर को सुधारने का काम इस बजट के सहारे किया जायेगा। उन्होंने विपक्ष के नेताओं की टिप्पणी और सपा सांसद हरेन्द्र मलिक के द्वारा उठाये गये सवालों पर कहा कि यदि टोल शुल्क उनको जजिया कर लगता है तो वो अपनी सरकार आने पर इसको हटवाने का काम करें। यह टैक्स देश के विकास में सहायक हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की साख और मान विश्व स्तर पर बढ़ा है। आज भारत वैश्विक पटल पर पांचवीं अर्थव्यवस्था है। सभी वर्गों के हितों को लेकर काम किया गया है। सरकार 2041 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रयास कर रही है। इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है और इसके लिए 2029 तक भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम हो रहा है। यह बजट इसी का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा है, यही कारण है कि जनता ने तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री चुना है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नया मकान बनाने वालों पर नया टैक्स लगाने की तैयारी


ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को शामिल किया गया है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक स्तर पर मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। युवाओं के कौशल को निखारने के लिए 500 कम्पनियों को सीएसआर के तहत 1.90 करोड़ युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों की औसत आय में बढोतरी हुई है। उनको उन्नत और तकनीकी खेती के साथ ही ऑर्गेनिक ख्ेाती की ओर लाया जा रहा है। गन्ना किसान सरकार की प्राथमिकता में हैं। शौचालय और उज्जवला योजना के कारण जीवन स्तर में सुधार आया है।

पीएम मोदी ने गरीबों और दलितों के साथ ही अन्य कमजोर वर्ग के लोगों को पीएम आवास और पीएम आयुष्मान योजना दी हैं। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जीडीपी की दर में बढ़ोतरी हुई है। पीएम मोदी का प्रयास है कि युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाया जाये। सपा के स्थानीय सांसद हरेन्द्र मलिक द्वारा टोल टैक्स को जजिया कर बताये जाने और हरिद्वार वाले हाईवे को टोल मुक्त करने के सवाल पर प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि टैक्स देश के विकास की बुनियाद है। टोल शुल्क यदि सपा सांसद को जजिया कर लगता है तो वो अपनी सरकार आने पर उसको समाप्त करवा सकते हैं। इसमें उनको किसी ने रोका नहीं है। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने भाजपा कार्यालय पर बजट संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, नेताओं, और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बजट की खासियत को समझाया तथा केन्द्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंचने का आह्नान भी किया। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिला सहकारी बैंक के सभापति ठा. रामनाथ सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेज़ों से जुड़ा मामला, लखनऊ से हुई गिरफ्तारी

पालिका के एफडीआर प्रकरण की जांच होगी, रिकवरी करायेंगे, बेलगाम अफसर बर्दाश्त नहीं

मुजफ्फरनगर। यूपी सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर के सामने नगरपालिका परिषद् में चल रही खींचतान का मामला भी उठा। पालिका के निर्माण विभाग में फर्जी एफडीआर की शिकायत के मामले में उन्होंने कहा कि इस शिकायत पर जांच वैसे तो चल रही है, हम संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करायेंगे और जो भी दोषी होगा, वित्तीय हानि को लेकर उससे राजस्व की भांति रिकवरी भी कराई जायेगी। बनारस में एक होटल के ध्वस्तीकरण के दौरान एडीएम द्वारा विरोध कर रहे व्यापारी को टक्कर मारकर घायल करने के सवाल पर मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि ऐसे किसी भी बेलगाम अफसर को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अधिकारी पद और अधिकार का दुरुपयोग करेंगे तो उनके खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने से गुरेज नहीं किया जायेगा। बनारस एडीएम के खिलाफ भी सरकार कार्यवाही करेगी।

इसे भी पढ़ें:  संघर्ष हेतु सक्रियता बढ़ाएं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताः ज़िया चौधरी

Also Read This

चंद्रशेखर आजाद की नजर हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 पर

मेरठ | 26 फरवरी 2026 — हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल दिखाई दे रही है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने पश्चिमी यूपी के राजनीतिक समीकरणों को केंद्र में ला दिया है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों ने संकेत दिए हैं कि 2027 का मुकाबला यहां दिलचस्प हो सकता है। चंद्रशेखर आजाद वर्तमान में बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं। चर्चा है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी जन्मभूमि सहारनपुर या कर्मभूमि

Read More »

रामराज बाजार हत्या कांड: पत्नी विवाद में सरेआम गोलियां

रामराज बाजार हत्या कांड ने मेरठ जनपद को दहला दिया। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर प्रदीप धीमान ने सरेआम सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा (28) को कमर और कनपटी समेत चार गोलियां मार दीं। वारदात के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर जुर्म कबूल किया और पुलिसकर्मियों को भी धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। पत्नी विवाद बना हत्या की वजह पुलिस के अनुसार, डेढ़ साल पहले सुनील, प्रदीप धीमान की पत्नी को अपने साथ ले गया था। दोनों पिछले डेढ़ साल से साथ रह रहे थे और कोर्ट मैरिज की

Read More »

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »