इस्लामिया के खिलाफ मुखर हुए हिंदूवादी संगठन, खुद खोलेंगे बंद रास्ता

मुजफ्फरनगर। इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधन पर हिंदू बस्ती की ओर जाने वाला रास्ता जबरन बंद करने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठनों के नेताओं द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन की कड़ी में मंगलवार को आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में हिंदू पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को ज्ञापन देकर हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने 17 फरवरी तक आम रास्ता नहीं खुलवाया तो हिंदू समाज के लोग स्वयं ही 18 फरवरी को रास्ता खोलने के लिए उतर जायेंगे।

संयुक्त हिंदू मोर्चा के संस्थापक मनोज सैनी के नेतृत्व में हिन्दूवादी संगठनों के नेताओं द्वारा इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रबंधन पर हिंदू बस्ती का रास्ता बंद कराये जाने और कब्जा करने के आरोप लगाये गये हैं। इसको लेकर कई बार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से रास्ता खुलवाने की मांग की गयी है, लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं होने पर मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने आर्य समाज मंदिर परिसर में हिंदू पंचायत का आयोजन करते हुए आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन इस संवदेनशील मामले में भी कार्यवाही नहीं कर रहा है। इससे समाज में रोष है और समाज खुद ही रास्ता बनवा लेगा। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप भी पंचायत में पहुंचे।

यहां पर हिन्दूवादी संगठनों के नेताओं ने उनको कहा कि वो इस्लामिया इंटर कॉलेज से हिंदू बस्ती में सार्वजनिक मार्ग होने के साक्ष्य प्रशासन को देने को तैयार हैं, लेकिन प्रशासन को कार्यवाही करनी चाहिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि यदि सार्वजनिक मार्ग के पुख्ता साक्ष्य उपलब्ध कराये जाते हैं तो उनके आधार पर जांच कराकर सार्वजनिक मार्ग खुलवाया जायेगा। मनोज सैनी ने कहा कि प्रशासन को 17 फरवरी तक का समय दिया गया है, यदि इस अवधि में बंद रास्ता खुलवाने के लिए अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो 18 फरवरी को हिंदू समाज के लोग स्वयं ही रास्ता खोलने के लिए सड़क पर उतर आयेंगे। पंचायत में मुख्य रूप से मनोज सैनी, लोकेश सैनी के अलावा शिव सेना प्रदेश महासचिव योगेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, शिव सेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, आर्य समाज मंदिर के प्रधान मुकेश आर्य, विनोद किंगर, सनी बत्रा, अवनीश चौहान, चेतन देव विश्वकर्मा, भारत खोखर, ललित माहेश्वरी, सुनीता मलिक, सुधीर आर्य, राजेश कश्यप, शलभ गुप्ता, हरिओम त्यागी सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  अवैध कालोनियों पर दूसरे दिन भी गरजा निर्माण पर बुलडोजर

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  पालिका में शुरू हुआ शक्ति प्रदर्शन का

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  पालिका में शुरू हुआ शक्ति प्रदर्शन का दौर, भाजपा के सामने भाजपा ही मचा रही शोरफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  चौकी प्रभारी के खिलाफ भाकियू तोमर ने गांधी कालोनी चौकी का किया घेरावइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नालों की सफाई देखने फील्ड में निकली चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »