अंसारी रोड पर अस्पतालों की पेयजल आपूर्ति बंद

मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य मार्ग के रूप में प्रयोग होने वाले अंसारी रोड का चौड़ीकरण कार्य लापरवाही के कारण अधर में लटका पड़ा है और इस दौरान साइड में पथरी डालने के कार्य के दौरान ही ठेकेदार के कर्मचारियों ने कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति के लिए जा रही टंकी लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके चलते अंसारी रोड पर कई अस्पतालों की पेयजलापूर्ति भी बंद हो जाने से वहां पर भर्ती मरीज और तीमारदार पीने के पानी के लिए भी तरस गये हैं। यहां तक की पानी बिल्कुल बंद हो जाने से शौचालय और दूसरी आवश्यकता के लिए भी लोग परेशान हो रहे हैं। इसको लेकर अस्पतालों की ओर से पालिका को शिकायत कर रोष जताया गया तो पालिका प्रशासन हरकत में आया है।

शहर को नावल्टी चौक से मालवीय चौक से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क अंसारी रोड का नव निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है, इसके लिए नगरपालिका परिषद् ने कार्य 40 लाख रुपये से ज्यादा का होने के कारण लोक निर्माण विभाग को कार्य हस्तांतरण करते हुए इसके लिए विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये स्टीमेट के अनुसार करीब 90 लाख रुपये का भुगतान किया है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टैण्डर निकाला और अब कुलदीप कुमार नाम ठेकेदार के द्वारा अंसारी रोड चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। करीब एक-डेढ़ माह पूर्व ठेकेदार ने अंसारी रोड की साइड पटरी को उखड़वाने के साथ ही वहां पर पथरी डलवाने का कार्य कराया था, लेकिन इसके बाद कार्य को बंद कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में 12 IPS तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

गत दिवस यहां पर कर्मचारी साइड पटरी को दुरुस्त करने के लिए पहुंचे थे, बताया गया कि इसी दौरान अंसारी रोड पर कई अस्पतालों और मार्किट में जा रही पानी की लाइन के पाइपों को तोड़ दिया गया। इस कारण जमील नर्सिंग होम, डॉ. नूर अली और डॉ. अरविंद सैनी आदि के अस्पतालों की पानी की आपूर्ति बंद हो गई। इस कारण वहां पर आने वाले मरीजों और तीमारदारों के साथ ही स्टाफ के लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉ. नूर अली के अस्पताल से दो युवक नगरपालिका परिषद् पहुंचे और उनके द्वारा निर्माण विभाग में जाकर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई गई। इनका कहना है कि कई अस्पतालों की पाइपलाइन तोड़ दी गई है, इससे पानी नहीं आ पा रहा है और भीषण गर्मी में न तो पीने का पानी मिल पा रहा है और न ही शौचालय आदि व्यवस्था के लिए पानी उपलब्ध है। उनके द्वारा प्राइवेट पलम्बर को बुलाकर लाइन ठीक कराने का प्रयास किया, लेकिन मामला सरकारी होने के कारण कोई भी कार्य करने को तैयार नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन दिन से लापता युवक का शव बरामद

निर्माण विभाग के कार्यवाहक एई कपिल कुमार ने बताया कि अंसारी रोड पर कुछ अस्पताल और अन्य मार्किट को जा रही पेयजलापूर्ति की लाइन को ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा तोड़ने की शिकायत उनके संज्ञान में आई है, लेकिन यह मामला हमारे विभाग का नहीं है। सड़क निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है, पालिका ने करीब 80-90 लाख रुपये की राशि विभाग को हस्तांतरित की है। उनको जानकारी मिली है कि जलकल विभाग की ओर से शुक्रवार को टीम लगाकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक कराने का काम शुरू करा दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें:  भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला

Also Read This

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  यूपी में 12 IPS तबादले, कई जिलों में नई तैनातीपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112 पर

Read More »

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »