MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच बिजली घर में भयंकर आग, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मुजफ्फरनगर। शहर के शामली रोड स्थित एक बिजली घर में रविवार की सुबह अचानक की भयंकर आग लग गई। जहां आग लगी वहीं पास घनी आबादी होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने अल सुबह ही कई घरों को सुरक्षा के मध्य नजर खाली कराया। इस आग के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। 

रविवार की सुबह मुजफ्फरनगर शहर के शामली रोड स्थित बिजली घर में अचानक ही फॉल्ट हुआ और इसके बाद भयंकर आग लग गई। बिजली घर में आग लगने के कारण बारिश के बीच ही उसके आसपास की बस्ती में अफरा-तफरी का माहोल बन गया था। आग लगने की सूचना पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत एवं एसडीएम सदर परमानंद झां फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास की बस्ती के मकानों को खाली कराने का काम किया गया। 

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत में बताया कि शामली रोड पुलिस चौकी के पास स्थित बिजली घर में आग में अचानक विकराल रुप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 4:15 बजे फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी थी, इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरु कर दिया था। आसपास के जनपदों से भी फायर टेंडर मना करा बुझाने का काम किया गया।

इसे भी पढ़ें:  कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »