छतेला गांव में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किया ध्वस्त

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि पर किये जा रहे अवैध कब्जे और निर्माण के खिलाफ पूरा अभियान छेड़े हुए हैं, उसी क्रम में आज तितावी थाना क्षेत्र के गांव छतेला में सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई। एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने राजस्व व पुलिस विभाग की टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण कर बनाये गए छप्पर, चारे की खोर, खाद के गड्ढे पर रास्ता के निर्माण को बुलडोजर चलवा कर उखड़वा दिया।

इसे भी पढ़ें:  सपा प्रत्याशी सुम्बुल को सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया जा रहा हैः जिया चौधरी

जिले में कही भी सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण कब्जे को लेकर शिकायत मिलनेपर मुजफ्फरनगर प्रशासन किसी भी तरह की कोई नरमी बरतने को तैयार नही है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में तहसील स्तर पर भूमाफियाओं के विरु( कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मुजफ्फरनगर सदर तहसील की बात करें तो एसडीएम निकिता शर्मा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण व भू माफियाओ के विरु( लगातार बुलडोज़र अभियान चला कर कार्यवाही कर रही है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि कहीं भी सरकारी संपत्ति पर कब्ज़ा न हो, अगर शिकायत मिलती है, तो जिला प्रशासन अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कारण और भू माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिला प्रशासन ऐसे लोगो को चिन्हित कर अवैध रूप से कब्जे व निर्माण पर बुलडोज़र की कार्यवाही कर भूमाफियाओं की कमर तोड़ने का काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छ घर वालों को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया सम्मानित

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  एमबीबीएस छात्रा की मौत की गुत्थी

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »