दो भाइयों के झगड़े में पीड़ित को पुलिस ने बना दिया आरोपी

मुजफ्फरनगर। खाकी अपना खेल करने से बाज नहीं आ रही है। ऐसा ही मामला सामने आया है। दो भाइयों के बीच हुए संघर्ष में पुलिस ने मौके से पकड़े गये हवालात में बंद लोगों को वांछित दिखाकर उन्हें दूसरे स्थान से गिरफ्तारी दर्शा दी है। जबकि लोगों का कहना है कि यदि उस समय के थाने के सीसीटीवी फुटेज अधिकारी देखें तो उसमें साफ नजर आएगा, कि जिन्हें वांछित दर्शाया गया है, वह उस समय थाने पर ही मौजूद थे। ऐसे में वो फरार कैसे हो गये।

दो दिन पहले एक परिवार के दो भाइयों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। मारपीट के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई थी। दोनों पक्षों की डॉक्टरी भी कराई गई थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो इस झगड़े में पुलिस ने अपना बचाव कर रहे व्यक्ति की वीडियों को आधार बनाते हुए उसे आरोपी बना डाला। जिस युवक ने अपने आपको गंभीर घायल दिखाया, वह युवक मारपीट के बाद एक वीडियो में पुलिस के पास खड़ा सही दिखाई दे रहा है। लेकिन पुलिस ने सत्यता की जांच किए बिना ही दूसरे पक्ष पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर डाला। दो दिन से हवालात में बंद पिता पुत्र को वंचित बना दिया। बाद में दोनों पिता नसीम पुत्र रफीक निवासी जमशेद कालोनी दयालपुरम सैनीनगर थाना खतौली, अनस पुत्र नसीम निवासी जमशेद कालोनी दयालपुरम सैनीनगर थाना खतौली को जानसठ अड्डे से पकड़ना बताया है। ऐसा कैसे हो सकता है, जब कोई व्यक्ति हवालात में बंद हो और वह वांछित बन गया हो। पुलिस द्वारा किए जा रहे इस खेल से जनता में रोष पैदा हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  धर्म-संस्कृति के संरक्षण में अहिल्याबाई का योगदान अतुलनीयः कपिल देव

ढाकन चौक पर एक दुकान कई दशक से किराए पर ली हुई है। उस किराए की दुकान को लेकर नफीस और अतीक के बीच विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले नफीस ने अपने साथियों के साथ मिलकर अतीक की कुट्टी की दुकान को बिस्मार करते हुए वहां पर रखे सारे सामान को चोरी कर लिया था। अतीक ने इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की पैरवी अतीक के अपाहिज होने के कारण उसका छोटा भाई नसीम उर्फ मोटा मिस्त्री कर रहा था। पुलिस से लगातार सवाल जवाब करने के कारण मामले की जांच कर रहे दरोगा ने नसीम की दुकान पर पहुंचकर उसे धमकी दी थी। विगत दो दिन पहले नफीस का लड़का ट्रैक्टर लेकर नसीम उर्फ मोटे की दुकान पर पहुंचा और गली क्लोज करते हुए वहां से भाग गया। इसके बाद नसीम ने इस मामले की सूचना 112 पर दी। नसीम 112 को लेकर आरोपी का घर दिखाने जा रहा था। 112 रास्ते में पीछे रह गई इसी बीच नसीम और नफीस के बीच कहासुनी हो गई। उन्होंने नसीम उर्फ मोटे पर हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान का सिर कुचलकर नृशंस हत्या, नलकूप पर मिला शव

दोनों पक्षों में मारपीट होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से नसीम उर्फ मोटे को अपने साथ थाने ले आई। मौके पर ही पुलिस के पास नफीस का लड़का साकिब सही हालत में दिखाई दे रहा था, परंतु कुछ देर साकिब घायल अवस्था में थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे डाक्टरी के लिए भिजवा दिया। चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। बाद में नसीम उर्फ मोटे की भी डाक्टरी कराई गई। उसे भी रेफर किया गया, नसीम उर्फ मोटा मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में भर्ती था। पुलिस ने नसीम को थाने पूछने आए उसके बेटों को हवालात दिखा दी। पुलिस ने मौके से वही वीडियो लिया, जिसमें नसीम आरोपी नजर आ रहा था। उन्होंने वहां पर लगे अन्य कैमरों को देखना भी गंवारा नहीं समझा। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा तथा दरोगा विक्रांत ने अपनी मनमानी करते हुए नसीम उर्फ मोटे तथा उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इतना ही नहीं अस्पताल में उपचार कर रहे नसीम उर्फ मोटे तथा हवालात में बंद उसके बेटे को वंचित तक दिखा डाला। खाकी ने अपना खेल करते हुए निर्दाेषों को आरोपी बनाकर वंचित दिखाते हुए उन्हें बरामद कर अपनी पीठ थपथपा ली। यदि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तो स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे हैं इन खेलों का पर्दाफाश हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  बघरा तांगा स्टैण्ड पर खत्म होगा कूड़ा डलावघर, बनेगी सड़क

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–महिला की मौत के बाद डीएम ने दिन में जलवाये अलावसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »