जम्मू में भारतीय सेना ने मार गिराए सात आतंकी

जम्मू। बीएसएफ ने बताया कि 8-9 मई 2025 को बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे कम से कम सात आतंकवादी मार गिराए। साथ ही एलओसी पर लगातार फायरिंग करने के कारण पाकिस्तानी पोस्ट को भी तबाह कर दिया गया है।

बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। बीएसएफ जम्मू के अनुसार, कल रात 11 बजे आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। बीएसएफ ने बताया कि 8-9 मई 2025 को बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे कम से कम सात आतंकवादी मार गिराए। साथ ही पाकिस्तान की ढांढर पोस्ट को भारी नुकसान पहुंचा।

भारत ने सतह से हवा में मार करने वाले अपने स्वदेशी मिसाइल सिस्टम आकाश से पाकिस्तानी हमले के नाकाम कर दिया। भारतीय सेना और वायुसेना दोनों ने पाकिस्तानी सीमा पर अपने वायु रक्षा प्रणाली को तैनात किया हुआ है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने बुधवार की रात भारत में कई शहरों पर हमले की कोशिश की थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया। 

इसे भी पढ़ें:  ALERT-बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी का बिछाया जा रहा जाल

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »