इंस्पेक्टर महावीर के गुडवर्क से मायूस चेहरों पर आई मुस्कान

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान के गुडवर्क के कारण कई मायूस लोगों के चेहरों पर खोई हुई मुस्कान लौट आई। शहर कोतवाली पुलिस ने करीब दो लाख रुपये कीमत के खोये हुए 12 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करते हुए उनके मालिकों तक पहुंचाने का काम किया। शहर कोतवाल ने अपने हाथों से लोगों को उनके मोबाइल फोन शिनाख्त के बाद सुपुर्द किये। लोगों ने इसके लिए पुलिस का आभार भी जताया।

जनपद मुजफ्फरनगर में खोये हुए मोबाईल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भारत सरकार के गुम मोबाइल की रिकवरी हेतु लांच किये गये सीईआईआर पोर्टल की सहायता से ट्रेसेबिलिटी डिटेल के आधार पर कुल 12 स्मार्ट फोन को प्रदेश के अलग-अलग स्थान से बरामद किया गया। बरामद हुए इन स्मार्ट मोबाइल फोन को रविवार को थाना कोतवाली नगर में इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान द्वारा उनके असली मालिकों तक पहुंचाने का काम किया गया। ये गुम मोबाईल पाकर स्वामियों द्वारा खुशी व्यक्त की गयी। शहर कोतवाल ने बताया कि बरामद हुए मोबाइल फोन की कीमत करीब दो लाख रूपये है। इनको बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान के साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर पुष्पेन्द्र प्रजापति और अंकुल बिश्नोई के साथ ही महिला कांस्टेबल मंजू शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश के खिलाफ क्रांतिसेना कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  आबकारी विभाग में शराब की दुकानों

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »