बांग्लादेश के खिलाफ क्रांतिसेना कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमले के विरोध में क्रांति सेना ने गुरूवार को जिला अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश का झंडा फूंका और वहां के प्रधानमंत्री के चित्र पर जूते चप्पल बरसाए।

क्रांति सेना के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और वहां से बांग्लादेश के विरोध में नारेबाजी करते हुए पहुंचे और वहां जोरदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश का झंडे को आग के हवाले किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने कहा बांग्लादेश में तत्कालीनी प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता के बाद बांग्लादेश में कट्टरपंथी मुसलमान का पूरी तरह कब्जा हो चुका है, वहां रहने वाले हिंदुओं पर अत्याचारों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए और बांग्लादेश के साथ बिल्कुल भी नरमी नहीं बरती जाए। उनके साथ व्यापारिक संबंध खत्म किए जाएं और संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्दे को जोर-जोर से उठाया जाए।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार का वादा समाज करेगा एनडीए को वोट, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया के खिलाफ हूटिंग

इस अवसर पर क्रांति सेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने कहा बांग्लादेश में हिंदुओं के विरु( आवाज उठाने वाले हिंदू नेताओं को जेल में डाला जा रहा है, जिसकी क्रांति सेना कड़े शब्दों में निंदा करती है। कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया गया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, महानगर अध्यक्ष शालू चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश में कानून का नहीं बल्कि आतंकवादियों का राज चल रहा है। हिंदू समुदाय के साथ होने वाली हिंसा को वहां की सेना और सरकार का पूरा समर्थन हासिल है जिससे हिंदुओं की हिंदू समुदाय की चिंताएं बड़ी हुई है। मुख्य रूप से शिवसेना जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, चेतन देव विश्वकर्मा, जिला महामंत्री संजीव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजन वर्मा, मंगतराम, आशीष मिश्रा, सहेंद्र कश्यप, अजय सैनी, शैलेंद्र विश्वकर्मा, अमित शर्मा, योगेंद्र सैनी, पूनम निधि शर्मा, मीनू शर्मा, चौधरी ब्रह्मपाल, सोनू कश्यप, बलबीर सिंह, राकेश धीमान, दाताराम, राजेश अरोड़ा, नरेंद्र कुमार, पुनीत भाटिया, गुड्डू शर्मा, अनिल कुमार, कपिल सैनी, सुभाष चंद्र, पदम सिंह, नीलू विकास, शशि कुमार, कश्यप, सुनील सैनी, सोनू पालीवाल, राजेंद्र दयाल, भोला, भुवन मिश्रा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  BHARAT BAND-कोटा काटने पर कलेक्ट्रेट में दलितों का हंगामा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *