सनातन धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर फंसा जावेद, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। एक युवक द्वारा सनातन धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी किये जाने को लेकर हिन्दूवादी संगठन के एक नेता द्वारा दी गई तहरीर पर जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला करीब दो माह पूर्व का बताया गया है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच की एक बैठक मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई।

शहर कोतवाली में खालापार पुलिस चौकी के पास निवास करने वाले युवक जावेद मौहम्मद पर संयुक्त हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पुत्र होशियार सिंह निवासी मिमलाना रोड ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी फेसबुक वॉल से सनातन धर्म के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। इससे हिन्दू धर्म को मानने वालों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। अखिलेश की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए अब जाकर आईपीसी की धारा 505 और आईटी एक्ट 67 के अन्तर्गत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान राख

शहर कोतवाली के प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मामला जून माह का है। आरोप है कि जावेद ने चार जून को अपनी फेसबुक आईडी से सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की है। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद जांच पड़ताल की गई और इसके बाद मुकदमा कायम किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी जावेद की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है, जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  रसूलपुर गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर पथराव

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच की एक बैठक मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई।गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

Read More »