जयंत के आरएलडी आई रे, गीत बजाने पर लगाई रोक!…एडीजी ने आदेश देकर कहा-ये गाने बजे तो…..

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ता जा रहा है। पुलिस चुनाव और त्यौहारों को लेकर अलर्ट मोड पर चल रही है। 25 मार्च को दुल्हैंडी पर होली का रंग खेला जाएगा। इसके साथ ही जनपद में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन के दो दिन शेष रहने पर पूरी गहमागहमी का आलम रहेगा। ऐसे में पुलिस की तिल्हैंडी पर रोक लगा दी गई है। वहीं होली के अवसर पर हुडदंग को रोकने के लिए पुलिस ने डीजे पर बजाये जाने वाले कुछ गानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए एडीजी मेरठ जोन ने सभी पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिये हैं।

होली के त्यौहार और चुनावी दौर के बीच राजनीतिक या आपसी विद्वेष के चलते किसी भी अनहोनी को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इस बाबत गाइडलाइन जारी की गई है। मेरठ जोन के सभी जिलों में थाना स्तर पर सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया है। एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर ने सभी जिलों के लिए आदेश जारी किये है।। इसमें होली के अवसर पर अश्लील, आपत्तिजनक और सांप्रदायिक गाने बजाने पर कार्रवाई की हिदायत दी गई है। आचार संहिता के दौरान कोई भी व्यक्ति हथियार का प्रदर्शन नहीं करेगा। हथियार को घर में ही रखना होगा।

इस सम्बंध में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पुलिस की तरफ से स्पष्ट निर्देश हैं कि इस समय लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। चेतावनी दी कि अगर कानून- व्यवस्था बिगड़ी तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। होली के मौके पर डीजे पर अश्लील या किसी राजनीतिक पार्टी के गाने नहीं बजेंगे। डीजे बजाने वाले शर्तों के अनुसार ही डीजे बजाएंगे। इस दौरान डीजे और अन्य कार्यक्रमों की निगरानी में पुलिस मित्र लगाए गए हैं। हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक मेसेज, फोटो, कमेंट, बैनर, पोस्टर आदि अपलोड नहीं किए जा सकेंगे। कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या ग्रुप एडमिन या अन्य सोशल मीडिया इलेक्ट्रानिक संसाधन जैसे मोबाईल, कंप्यूटर, फेसबुक, ई-मेल, व्हाट्सएप एवं अन्य प्रकार के संचार साधनों पर किसी दल, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, संस्था व्यक्ति विरोधी एवं आम लोगों की भावना भड़काने व कानून व्यवस्था के खिलाफ कंटेंट अपलोड नहीं करेगा। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपत्तिजनक और अश्लील गीत बजाने वालों पर कार्रवाई होगी। वहीं एसपी सिटी ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद में पहले चरण में चुनाव होना है और होली के बाद मंगलवार 26 और बुधवार 27 मार्च को नामांकन होने है। ऐसे में पुलिस कर्मियों के द्वारा 26 मार्च को मनाये जाने वाला तिल्हैंडी फाग त्यौहार को रद्द कर दिया गया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस कर्मियों को भी 25 मार्च को ही दोपहर के बाद होली का त्यौहान मनाने के निर्देश दिये गये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  गांव में रची साजिश, शहर में खुलवाया बैंक खाता और दिल्ली में चलाई ठगी की दुकान

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  लापरवाही बरतने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी ने सफाई

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  NOIDA PANCHAYAT-भंगेला चेक पोस्ट पर पुलिस से भिड़ गये किसानफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  रसूलपुर गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर पथरावइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  आफत की बारिश में मकान ढहने से वृद्धा की मौत, शहर में टूटा पेड़लाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »