RLD आई रे-केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के जुलूस में गूंजा जयंत का गीत

मुजफ्फरनगर। भाजपा और रालोद के बीच गठबंधन हो चुका है, इस नए सियासी गठजोड़ की औपचारिक घोषणा ही होना बाकी है। इस गठजोड़ ने उत्तर प्रदेश के साथ ही देश में भाजपा की जाट लीडरशिप को नया आयाम देने का काम किया है। अभी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के युवा जाट चेहरा बने केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान को रालोद और भाजपा की इस सियासी दोस्ती से सबसे बड़ा लाभ पहुंचने की संभावना राजनीतिक पंडित जता रहे हैं। अभी तक संजीव बालियान के लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे बड़ी चुनौती रालोद मुखिया चैधरी जयंत की ओर से ही मानी जा रही थी, लेकिन अब रालोद के भाजपा के साथ हाथ मिलाकर एनडीए में शामिल होने के बाद दोनों धुर विरोधी चेहरे एक साथ एक मंच पर आने को आतुर है, यही कारण है कि आज जो गाना संजीव बालियान को चुनौती पेश करता रहा है, अब उनके जुलूस और जनसभा में जयंत चैधरी का वो ही उत्साहित करने वाला गीत बजाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सोमवार की सुबह मौसम ने करवट, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड


मुजफ्फरनगर लोकसभा के 2024 में होने जा रहे चुनाव में एक बार फिर से भाजपा का मुख्य चेहरा केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ही बने हुए हैं। भाजपा ने उनको 2014 और 2019 में लगातार टिकट दिया और वो जीतने के बाद दोनों बार मोदी सरकार में मंत्री बनाये गये। अब तीसरी बार भी भाजपा से उनको ही प्रत्याशी बनाये जाने की बड़ी संभावना जताई जा रही है। 2019 में रालोद मुखिया चैधरी अजित सिंह ने उनको चुनौती पेश करते हुए सपा और बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन वो मात्र 6500 वोटों के अंतर से चुनाव हार गये थे। इस बार 2024 में भी रालोद मुखिया की ओर से ही संजीव बालियान को सियासी चुनौती मिलने की पूरी पूरी संभावना थी, लेकिन ऐन वक्त पर सियासी मोहरा पलट गया। रालोद और भाजपा के बीच गठबंधन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट की भी सियासी तस्वीर बदल चुकी है। इसकी बानगी अब केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान की सभाओं और जुलूस में जयंत चैधरी के गीतों की गूंज से साफ समझी जा सकती है।

दरअसल, मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के बुढ़ाना विधानसभा के आदर्श ग्राम फुगाना में बुधवार को ग्राम प्रधान जितेंद्र मलिक द्वारा आयोजित विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम एवं फुगाना महोत्सव में केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गांव पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों और किसानों ने एक लंबे काफिले के साथ उनका स्वागत किया। वो भी खुली जीप में सवार होकर गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन पर फूल बरसाकर स्वागत किया। इसको लेकर केन्द्रीय राज्मयंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने कहा कि सम्मानित फुगानावासियों द्वारा दिए गए प्रेम, स्वागत और सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस बीच जब जुलूस के रूप में वो गांव में पहुंचे तो उत्साहित युवाओं ने डीजे पर आरएलडी आई रे गीत बजाकर भाजपा और रालोद के गठबंधन का जश्न भी मनाया। भाजपा के झंडे के साथ रालोद के झंडे भी खूब लहराये गये। इससे साफ है कि लोकसभा चुनाव 2024 की सियासी जंग काफी रोचक और एकतरफा होने वाली साबित हो सकती है। इस अवसर बुढ़ाना विधानसभा के निवर्तमान विधायक उमेश मलिक, जिला पंचायत सदस्यगण प्रमोद कश्यप, विजय चैधरी, अजय बालियान, अवनीश चैधरी के साथ ही कई ग्रामों के प्रधान और ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  कीर्ति भूषण ने 21 साल बाद छोड़ा पालिका आवास से कब्जा

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  कीर्ति भूषण ने 21 साल बाद छोड़ा पालिका आवास से कब्जाजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »