AKROSH-क्रांतिसेना के कार्यकर्ताओं ने मंत्री कपिल देव के आवास पर दिया धरना

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के सैकड़ांे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक अंकुर राणा को आपराधिक मामलों में शामिल बताकर जिला बदर किये जाने के आदेश के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निवास स्थान पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया गया।

क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गांधीनगर स्थित मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन के बाद धरना दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष डा. योगेंद्र शर्मा व मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने कहा मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी हिंदू जागरण मंच के पूर्व नेता अंकुर राणा की छवि एक हिंदूवादी कायकर्ता के रूप में है, पिछले दिनों चरथावल पुलिस ने राजनीतिक षड्यंत्र के तहत गुंडा एक्ट में उनके खिलाफ अभियोग दायर करते हुए बाकायदा किसी अपराधी की तर्ज पर पूरे गांव में मुनादी कराकर अंकुर को दो माह के लिए जिला बदर का अल्टीमेट दे दिया। शिवसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी व महिला मोर्चा क्रांति सेना जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि कथित हिंदूवादी सरकार के कार्यकाल में पहले भी हिंदू नेताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की अनेक घटनाएं घट चुकी हैं और अब अंकुर राणा को अपराधी घोषित करना हिंदूवादी विचारधार के लोगों के उत्पीड़न की पराकाष्ठा है। जिन हिंदुओं के वोट के बल पर भारतीय जनता पार्टी 2 सीटों से 300 तक पहुंच गई और देश में 70 फ़ीसदी से अधिक हिस्से पर सत्ता प्राप्त कर काबिज हुई है एवं अब हिंदू नेताओं पर अत्याचार करते हुए 400 पार का सपना देख रही है। ऐसा समाज हित के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के हित में भी नहीं है। शासन-प्रशासन को हिंदू कार्य कर्ताओं का उत्पीड़न की अनदेखी बंद कर देनी चाहिए। स्थिति बड़ी भयवाह हो सकती है। इसके पश्चात क्रांति सेना के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने मंत्री की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि अनुज गर्ग को ज्ञापन दिया।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. अतुल कर गये खेल-ईओ ने जिसे हटाया, उसे ही बना दिया सफाई नायक

इस दौरान मुख्य रूप से आलोक अग्रवाल, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, पूनम चौधरी, अमित गुप्ता, आशीष शर्मा, संजीव वर्मा, गौतम कुमार, प्रदीप कोरी, मोनू चौधरी, संजय गोयल, नरेंद्र ठाकुर, आशीष मिश्रा, राजन वर्मा, योगेंद्र सैनी, रूप राम कश्यप, शैलेंद्र विश्वकर्मा, सरिता गौतम, पूनम चाहल, मिथलेश देवी, उर्मिला देवी, रानी ज्योति, कविता, गीत, पिंकू, नवल, नितिन कुमार, डा. सचिन कुमार, राजकुमार सैनी, अमित पाल, मुकेश कश्यप, अनिल शर्मा, कुणाल गर्ग, नरेश सैनी, मिंटू पांचाल, विकास चौहान, गोपी वर्मा, भुवन मिश्रा, राकेश सोनकर, सुधीर कुमार, सचिन कुमार, विपुल गुप्ता, अर्जुन गोस्वामी, मनीष यादव, नीरज कुमार, शिवम कश्यप, विजय कश्यप, सचिन जोगी, अभिनव गर्ग, ललित रुहेला, देशमित्र, मनोज कुमार, नितिन कुमार, सचिन कुमार, सतीश कुमार, सहेंदर कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  जाति आधारित राजनीति पर BJP सख्त: ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर पंकज चौधरी का बयान

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य नहीं, यूपी उपभोक्ताओं को राहतगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »