व्यापारियों के साथ कृष्ण गोपाल ने मनाया नये साल का जश्न

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने भाईचारे की अपनी परम्परा को कायम रखते हुए अपने संगठन के व्यापारियों के साथ नये साल का जश्न पुराने अंदाज में मनाया। सभी का स्वागत और अभिनंदन करते हुए उन्होंने व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष को जारी रखने के साथ ही एकजुटता का आह्नान भी किया। इस दौरान नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को भी सम्मानित किया गया तो गणमान्य लोगों का भी सम्मान हुआ। कृष्ण गोपाल मित्तल ने अपने संगठन और व्यापारियों की ओर से शहर के विकास और इसको सुन्दर व स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा पालिकाध्यक्ष को दिया।

नव वर्ष की पावन बेला पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा नव वर्ष मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में चेयरपर्सन नगरपालिका मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, ईओ नगर पालिका प्रज्ञा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योगपति सतपाल सिंह मान, मनोज जैन, समाज सेवी अभिमन्यु मित्तल, डा. शौकी अहमद, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ से संजय मिश्रा, संयोजक शलभ गुप्ता, रमन शर्मा, राजकुमार कालरा, सुखबीर सिंह, विक्की चावला उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं संचालन प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा किया गया। संगठन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, अध्यक्ष सर्राफा पवन वर्मा, जिला महामंत्री विशाल जैन, तरुण मित्तल, सुनील वर्मा, हरिओम शर्मा, विजय प्रताप सिंह, संदीप पुंडीर, भूपेंद्र गोयल, विजय कुच्छल, मयंक गोयल एवं पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्षकृकृष्ण गोपाल मित्तल, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह एवं अतिथियों द्वारा संबोधित करते हुए उपस्थित व्यापारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप मित्तल, शिव कुमार सिंघल, राजेंद्र अरोरा, अतुल गोयल, पराग अग्रवाल, गौरव जैन, कार्तिकेय मित्तल, आकाश मित्तल, प्रिंस गुप्ता, विभोर मल्होत्रा, जनार्दन स्वरूप, बृज कुंवर गर्ग, पवन अग्रवाल, अभिलक्ष मित्तल, नदीम अंसारी, इम्तियाज खान, मो. सलीम, राकिब खान, संदीप मित्तल, उदित किंगर, प्रदीप मित्तल, चंदन गुप्ता, हर्ष जैन, शोभित जैन, दीपांशु कुच्छल, इशू मित्तल, अंकित गर्ग, सुधीर कुमार, रिशु, विशाल शर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  बंदी को कॉल कराकर जेल से कराई थी डील, जेलर और डिप्टी जेलर पर गिरी गाज, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई की संस्तुति

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  ललित मोहन के नेतृत्व को मिल रहा

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  शातिर चाचा-भतीजे सहित चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तारफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत में मुजफ्फरनगर का नाम बदलने का प्रस्ताव पारितइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कलेक्ट्रेट में नए डीएम दफ्तर के निर्माण को गहन मंथनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »