भोपा रोड पर दिनदहाड़े व्यापारी से लाखों की लूट, देखें वीडियो…

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पर शुक्रवार को दिन निकलते ही एक व्यापारी के साथ बाइक सवार बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। व्यापारी को बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित किया और लाखों रुपये से भरा बैग लूटने के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गये।

व्यापारी पेपर मिल में सामग्री की आपूर्ति करता है और शुक्रवार को वो मिल से बड़ा भुगतान लेकर जा रहा था। इसी बीच बदमाशों ने उसको भोपा रोड पर ही दबोच लिया और रकम लूट ली। दिनदहाड़े ही इतनी बड़ी लूट होने की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। नई मंडी एसएचओ दिनेश बघेल और सीओ मंडी रूपाली राव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारी से घटना की जानकारी ली, जिसमें उसने बताया कि बाइक पर दो बदमाश आये और उसको हथियार दिखाते हुए आतंकित कर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये। सीओ मंड़ी ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी करते हुए पुलिस चेक पोस्ट को सक्रिय कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस टीमों को भी लगाया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जायेगा। व्यापारी ने बताया है कि वो भोपा रोड की सिद्धबली पेपर मिल से मोटा भुगतान लेकर जा रहा था। इसी बीच बदमाशों ने उसको दबोच लिया और फरार हो गये। 

इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों ने शिव चौक पर किया प्रदर्शन, करारा जवाब देने की मांग

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंगनहर पर ट्रैक्टर चालक को लूटने वाला बदमाश घायलगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »