MUZAFFARNAGAR-ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत हो रही ललित मोहन की क्रांतिसेना

मुजफ्फरनगर। शिवसेना और क्रांतिसेना जैसे हिन्दूवादी संगठनों के साथ हिन्दू हितों के लिए कार्य कर रहे ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में युवा वर्ग बड़ी संख्या में उनके साथ जुड़ रहा है। उनके संगठन क्रांतिसेना द्वारा चलाये जा रहे अभियान में ग्रामीण क्षेत्र में युवा वर्ग काफी प्रभावित हो रहा है।

क्रांतिसेना द्वारा जानसठ क्षेत्र के बिहारी गांव में आयोजित एक बैठक में 50 से अधिक युवाओं को क्रांतिसेना की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर क्रांतिसेना मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने कहा कि मुसलमानों की बढ़ती आबादी और हिंदू युवाओं की बढ़ती बेरोजगारों की फौज गंभीर चिंता का विषय है, लेकिन हिंदू हितों के नाम पर केंद्र की सत्ता में आई बीजेपी सरकार ना तो मुस्लिम समुदाय की बढ़ती आबादी को रोकने का कोई उपाय कर रही है और ना ही हिंदू नौजवानों को रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास के चक्कर में बीजेपी ने हिंदू समुदाय को ठगने का काम किया है और यदि भाजपा सरकार ने अपना रवैया में बदल तो आने वाले चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ होने से कोई नहीं रोक सकता।

इस अवसर पर क्रांतिसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने हिंदू युवाओं को क्रांतिसेना के झंडे के नीचे एकत्र होने का हवन करते हुए कहा की क्रांतिसेना ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो हिंदू हितों के अलावा जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर आंदोलन करता रहता है आज भी सरकारी दफ्तरों में आम जनता का जमकर उत्पीड़न हो रहा है। उसे रोकने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में विराट रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सहारनपुर मंडल के हजारों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर चेतन देव विश्कर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, युवा सदर ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सैनी ने भी बैठक को सम्बोधित किया। क्रांतिसेना कि सदस्य्ता लेने वालों में नीरज, मनीष, दीपक, अंकित, प्रमोद सैनी, योगेश सैनी, मुनीम सैनी, सोनू सैनी,अभिषेक सैनी, पंकज सैनी, अभिषेक प्रजापति, जॉनी सैनी, अमित सैनी, रोहित, अनुज, हेमू, शुभम, सोनू, मोनू, कार्तिक, कशिश, सौरभ कुमार, विनीत कुमार, संदीप, रिंकू सैनी, विष्णु सैनी, पुष्पेंद्र कुमार, सचिन कुमार, नरेश कुमार, सुभाष सैनी, विजयपाल सैनी, सुंदर प्रजापति, पंकज सैनी, सतीश कुमार, कंवर सिंह, चतुर सिंह, हनी धीमान, सत्येंद्र कुमार, विनोद कुमार, मिंटू, प्रहलाद, विनीत सैनी, आकाश कुमार, मोंटी कुमार, मिंटू, बादल आदि को मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, व युवा ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सैनी ने क्रांतिसेना कि सदस्य्ता दिलाई।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व बसपा विधायक को आजीवन कारावास की सजा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—आईजीएल के गडढ़े बने नासूर, डीएम से

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में कचहरी में वकीलों ने निकाली रैलीफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  खेती के लिए बिजली कटौती से किसानों में आक्रोशः धर्मेन्द्र मलिकइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  सलीम शेरवानी ने महासचिव पद से दिया इस्तीफालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »