एम.जी. पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मनाई होली

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के किंडरगार्टन में होली पर्व हर्ष एवं उल्लास से परिपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। नर्सरी और केजी कक्षाओं के नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों ने पहले अपनी अध्यापिकाओं के मार्गदर्शन में कक्षाओं में रंगों के साथ सुन्दर चित्रकला करते हुए अपनी कला प्रतिभा को साबित किया और इसके पश्चात विद्यालय प्रांगण में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मस्ती की। इस दौरान बच्चों को प्राकृतिक रंगों के साथ होली उत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया गया और अंत में होली की पारम्परिक मिठाई गुजिया के साथ सभी ने मुंह मीठा करते हुए बधाई दी।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि बुधवार को विद्यालय परिसर में किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ होली का त्योहार उल्लासपूर्वक मनाते हुए एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। होली के इस मस्ती भरे उत्सव के बीच नन्हें मुन्ने बच्चों की होली के कारण विद्यालय परिसर रंगों से सराबोर हो गया और चारों ओर हर्ष व उल्लास की छटा बिखरी नजर आई। इससे पूर्व नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी कक्षाओं में होली के रंगों से परिचित कराने के लिए आयोजित चित्रकला गतिविधि में प्रतिभाग करते हुए अपने हाथ के पंजे के चित्र उकेरते हुए उनको विभिन्न रंगों से सजाने का काम किया। इस गतिविधि में प्रतिभागिता के दौरान बच्चे काफी उत्साहित दिखाई दिये। बाद में बच्चों ने अपनी अध्यापिकाओं और सहपाठियों के साथ होली खेली और तिलक करते हुए खूब रंग और गुलाल उड़ाये।

इसे भी पढ़ें:  बिना भेदभाव हो रहा शहर का चहुंमुखी विकासः विकल्प जैन


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बच्चों को दिये अपने संदेश में उनको होलिका दहन, उत्सव और रंग व गुलाल से जुड़े महत्व को समझाते हुए होली के दिन प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया और सभी को होली की शुभकामनाएं दी। अंत में बच्चों को गुजिया मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में किंडरगार्टन के शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। 

इसे भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता पर भाकियू ने बिजली घर घेरा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  किसान नेता धर्मेंद्र मलिक को वित्त मंत्रालय से मिला निमंत्रणगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »