MUZAFFARNAGAR-स्कूल बस में घुसा लोडर, 12 छात्राएं हुई घायल

मुजफ्फरनगर। जनपद में रोजाना आ रहे घने कोहरे के कारण लगातार हादसों की खबर सामने आ रही है। मंगलवार को भी अलसुबह कोहरे के कारण भयंकर हादसा हो गया। इसमें जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्कूल बस में सामने से आ रहा लोडर पूरी तरह से जा घुसा, जिससे दर्जन भर छात्राओं को चोट लगी। इनमें से कई छात्राएं गंभीर रूप से घायल भी हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर छात्राओं के परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल से जिला मुख्यालय तक परिजनों को भागदौड़ करनी पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के डूंगर गांव के निकट स्कूल बस में लोडर की टक्कर हो गई। हादसे में 12 छात्राएं घायल हो गई। आठ छात्राओं को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। शामली के भभीसा गांव के गायत्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बस डूंगर ओर सरनावली गांव की छात्राओं को लेकर स्कूल में लौट रही थी। कोहरे में विपरीत दिशा से गन्ने लादने का लोडर तौल केंद्र की तरफ जा रहा था। आमने-सामने की टक्कर में लोडर बस से टकरा गया। इस घटना में 12 छात्राएं घायल हो गई। आठ छात्राओं को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। हादसे की जानकारी मिले पर एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार भारती और पुलिस बल भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस कर्मियों ने बस व लोडर को कब्जे में लिया है। साथ ही एम्बुलेंस के सहारे सीओ संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि मंगलवार को समय करीब 08.00 बजे थाना फुगाना पुलिस को डूंगर से छाजपुर राजपुर मार्ग पर एक स्कूल बस तथा गन्ने के लोडर के एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष फुगाना द्वारा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। दुर्घटना में बस में सवार 03 छात्राएं गंभीर घायल हो गईं, जिन्हें पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ ने बताया कि थाना फुगाना पुलिस द्वारा गन्ने के लोडर को कब्जा पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ियों को इस बार हलवा प्रसाद बांटेंगे चेयरमैन जहीर फारूकी

दूसरी ओर मन्सूरपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाइवे पर मन्सूरपुर चौराहे के समीप ही घने कोहरे के कारण एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले भैंसा बुग्गी में टक्कर मारी और इसके बाद ट्रक चालक द्वारा हाइवे का डिवाइडर पार करते हुए दूसरी साइड से जा रहे ई रिक्शा और अन्य वाहनों को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें कई लोग चोटिल भी हुए। इसके बाद गुस्साये लोगों के साथ ग्रामीणों ने हाईवे पर ही बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और जाम लगा दिया। हाईवे जाम होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और कुछ युवकों ने जाम में फंसे वाहनों, बसों आदि में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनको रोक लिया। घंटों तक हाईवे पर धरने के कारण हंगामा चलता रहा और सैंकड़ों वाहनों की कतार लग गई थी। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर हाईवे पर लगा जाम खुलवा दिया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया था। 

इसे भी पढ़ें:  बेगराजपुर में लव जिहाद, गांव पहुंचे यशवीर महाराज ने पुलिस को चेताया

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  फायरिंग कांडः गोलियां दागने वाले बाप-बेटे

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »