लखनऊ। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए उन्हें निमंत्रण भेजा गया है। विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है। विहिप के अनुसार, उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है लेकिन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्म कलाकारों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों सहित अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने मीडिया से कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी कुरियर से निमंत्रण भेजा गया था अगर उन्हें निमंत्रण नहीं मिला तो फिर से भेजा जा सकता है।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: एम.जी. पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी को लगेगा फ्री आई कैम्पजनसंपर्क





