गांधी कालोनी मलिन बस्ती में मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शहर हम सभी का है, इसको सुन्दर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए जनसहयोग जरूरी है, इसके लिए सभी को पालिका प्रशासन के साथ आकर सकारात्मक विचारधारा के साथ अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। उन्होंने गांधी कालोनी की मलिन बस्ती में पहुंचकर वहां पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए हुए कार्य जनता को समर्पित करने के साथ ही महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।


नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा सोमवार की देर शाम शहर के गांधी कालोनी स्थित मलिन बस्ती में पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया। यहां पर वार्ड सभासद अमित पटपटिया ने स्थानीय नागरिकों के साथ पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान लोगों से संवाद स्थापित करते हुए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने उनकी समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही कुछ समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के आदेश पालिका के अधिकारियों को दिए। उनके द्वारा लोगों को अपने आसपास साफ सफाई की जिम्मेदारी उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम इसको अपने घर और पडौसे से शुरू करें तो स्वच्छ शहर की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। कहा कि पालिका प्रशासन लगातार ही शहर के विकास, इसकी सुन्दरता और इसको स्वच्छ बनाने के लिए प्रयासरत है, लेकिन इसके लिए जनसहयोग परम आवश्यक है। यहां उनके द्वारा मलिन बस्ती में मुख्य मार्ग पर पालिका द्वारा पथ प्रकाश व्यवस्था के अन्तर्गत लगाई गई स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण बटन दबाकर किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-छह माह से गंदा पानी पीने को विवश परिवार


उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा, सुविधा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय निवासी आशीष, प्रिंस और राकेश आदि ने इस कार्य के लिए पालिकाध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि आजादी के बाद से आज तक इस बस्ती की किसी जनप्रतिनिधि ने कोई सुध नहीं ली। यहां पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं होने से अंधेरा ही रहता था, वो खुश हैं कि वार्ड सभासद के सहयोग से पालिकाध्यक्ष ने उनकी परेशानी को सुना और आज रोशनी बस्ती तक पहंुची है। पथ प्रकाश प्रभारी जेई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गांधी कालोनी की वाल्मीकि बस्ती में मुख्य मार्ग पर 15 विद्युत पोल लगाकर स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य किया गया है। पालिकाध्यक्ष ने इस कार्य का लोकार्पण किया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड सभासद अमित पटपटिया, सभासद कुसुमलता पाल के अलावा भाजपा नई मंडी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मनी पटपटिया, पूर्व सभासद पवन अरोड़ा, पंकज अपवेजा, ज्ञानचंद वाल्मीकि, रमेश प्रधान, जितेंद्र कुमार वाल्मीकि, संदीप राज, आशीष, राकेश, सोहन बिड़ला, प्रिंस कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सीएए की तैयारी में पुलिस का एंटी रायट ड्रिल

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर लोकसभा-2019 में फेल हो गए

Read More »