कांवड़ ड्यूटी से गायब तीन कर्मियों का मीनाक्षी स्वरूप ने रोका वेतन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए लगातार भ्रमण कर रही हैं। उन्होंने कांवड़ यात्रा के मध्यांतर स्थल शिव चौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम और खोया पाया केन्द्र का निरीक्षण किया, यहां ड्यूटी से गायब मिले तीन कर्मचारी के वेतन पर रोक लगाने के साथ ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। वहीं कांवड़ यात्रा को अविस्मरणीय बनाने को शिव भक्तों के लिए स्वच्छता के संदेश के साथ सेल्फी प्वाइंट की सुविधा का शुभारंभ भी किया। कई कांवड़ शिविरों में भ्रमण कर कांवड़ियों की सेवा करते हुए व्यवस्था को परखा।

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका सभासदों और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ शिव चौक पहुंचकर कांवड़ यात्रा के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं के साथ ही सफाई कार्य का जायजा भी लिया। उन्होंने कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचकर वहां पर तैनात पालिका कर्मियों की ड्यूटी चैक की, इसमें तीन कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के गायब मिलने पर गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए ईओ को वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। मीनाक्षी स्वरूप ने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी व्यवस्था को भी परखा।

इसे भी पढ़ें:  133rd JAYANTI-जन्म दिवस पर डाॅ. अंबेडकर को किया याद, स्मारक पर लगा मेला

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम में तीन पारियों में कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, किंतु ड्यूटी पर लगाए गए तीन कर्मचारीकृइमरान (जलकल विभाग), अरुण कुमार (कर विभाग) एवं वसीम अहमद (बीसी, कर विभाग)कृके अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण नियंत्रण कक्ष के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। सहायक प्रभारी कंट्रोल रूम द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया गया कि उक्त तीनों कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने संबंधित कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने और नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिगरेट नहीं देने पर होटल कर्मचारी को बाइक सवारों ने पीटा

मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में ही सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई थी, इसके बावजूद वसीम अहमद द्वारा 11 जुलाई को एक दिन के आकस्मिक अवकाश की सूचना विभागीय व्हाट्सऐप समूह पर भेजी गई, जिसे अनुशासनहीनता माना गया है। पालिका अध्यक्ष ने आदेश में स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शिव भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय पल बनाने के उददेश्य से पहली बार पालिका प्रशासन द्वारा कांवड़ मार्ग पर सेल्फी प्वाइंट बनाये गये हैं। इसका शुभारंभ शिव चौक से किया गया है। इनके सहारे कांवड़ यात्रा में स्वच्छता का संदेश देकर शिव भक्तों के साथ ही सभी जनसामान्य को भी जागरुक किया जा रहा है। इन सेल्फी प्वाइंट पर शहरवासी भी एक यादगार फोटो ले सकते हैं। शिव चौक के साथ ही अहिल्याबाई होल्कर चौराहा, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड डीएम आवास के समक्ष, कच्ची सड़क पर भी सेल्फी प्वाइंट बनाये जा रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, राहुल पंवार, शलभ गुप्ता, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लक्ष्य से भटकने पर एआरटीओ प्रवर्तन के वेतन पर रोक

Also Read This

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत पर हमले को लेकर थाने

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  झगड़े के 27 साल बाद आरोपी पर 15 सौ रुपये का जुर्मानाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  प्रदूषण के कारण जहरीली हो गई मुजफ्फरनगर की हवाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »