इंटर में महक ने किया टॉप, दूसरे नंबर रहीं तीन छात्राएं

प्रयागराज। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, हाई स्कूल में 90.11 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

इंटरमीडिएट में प्रयागराज की छात्रा महक ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर तीन छात्राएं और एक छात्र रहे हैं। चारों के समान अंक आए हैं। दूसरे नंबर पर अमरोहा की साक्षी 96.80 फीसदी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव 96.80 प्रतिशत, प्रयागराज की शिवानी सिंह 96.80ः, कौशाम्बी की अनुष्का सिंह 96.80 प्रतिशत शामिल हैं। जबकि तीसरे नंबर पर इटावा की मोहिनी 96.40 फीसदी रहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें:  ई-रिक्शा हादसाः टोल प्लाजा के पास पलटने से व्यक्ति की मौत

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »