एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतर-विद्यालयी हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में एक प्रेरणादायक आयोजन के तहत अंतर विद्यालयी हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल जी की 103वीं जयंती को समर्पित था। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक और पर्यावरणीय विषयों पर सोचने, बोलने और जागरूकता फैलाने के लिए मंच देना था। कार्यक्रम में जिले के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया और छात्रों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रधानाचार्या श्री मोनिका गर्ग ने बताया कि एम.जी. पब्लिक स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल जी की 103वीं जयंती के पावन उपलक्ष में विद्यालय परिसर में एक भव्य अंतर-विद्यालयी हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता में आये प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और निर्णायक मंडल के सदस्यों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  सतत चिकित्सा शिक्षा में आईएमए ने बताये कैंसर से बचाव के उपाय

यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई कृग्रुप ए (कक्षा 9वीं व 10वीं) के विद्यार्थियों ने एक कदम धरती के नाम – छोटा प्रयास, बड़ा परिवर्तन जैसे प्रेरणादायक विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जबकि ग्रुप बी (कक्षा 11वीं व 12वीं) के प्रतिभागियों ने असंतुलित धरती, ज़िम्मेदार कौन? जैसे समसामयिक विषय पर प्रभावशाली भाषण दिए। प्रतियोगिता में जिले के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए पर्यावरणीय विषयों पर गंभीर चिंतन प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।


कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में देहरादून से पधारे साहित्यकार श्री मधुर नागवान, जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. रेशु चौहान, तथा राजकीय इंटर कॉलेज, मुज़फ्फरनगर से सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री विपिन त्यागी शामिल रहे। प्रतियोगिता में गु्रप-ए में अनन्या रंधावा एमजी वर्ल्ड विजन प्रथम, सर्वज्ञा गुप्ता एसडी पब्लिक स्कूल द्वितीय, दीपांशी जीसी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहीं। नालंदा पब्लिक स्कूल की चांदनी त्यागी को सांत्वना और एम.जी. पब्लिक स्कूल की मैत्री शर्मा को स्पेशल प्राइज के लिए चुना गया। वहीं ग्रुप-बी में कृष देशवाल मेपल्स अकादमी बुढ़ाना प्रथम, कृष्णा जोशी एसडी पब्लिक स्कूल द्वितीय, कनिष्का दयाल जीसी पब्लिक स्कूल व निशी ग्रोवर सेंट जेवियर स्कूल मीरापुर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। श्रेया मूंधडा जीडी गोयनका को सांत्वना पुरस्कार तथा आशी एम.जी. पब्लिक स्कूल को स्पेशल प्राइज के लिए चयनित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  चौकड़ा बिजलीघर पर किसानों ने किया घेराव

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सभी प्रतिभागी छात्रों, शिक्षकों और निर्णायकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, भाषण-कला और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के भाषणों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विषयों के अनुसार छात्र-छात्राओं की भाषा, प्रस्तुति और विचारशीलता उच्च स्तर की रही। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले, 50 किमी प्रतिघंटा से चल सकती हैं हवाएं

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सुसाइड स्पॉट से पिकनिक स्पॉट बनेगी

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »