एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य मलिक ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर के कक्षा 12 (कॉमर्स स्ट्रीम) के छात्र शौर्य मलिक ने देहरादून में आयोजित हुई सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चौंपियनशिप 2025-26 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 (56-60 किलोग्राम भार वर्ग) श्रेणी में रजत पदक अर्जित कर विद्यालय और जनपद को गौरवान्वित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चौंपियनशिप 2025-26 का आयोजन सोशल बालूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में 11 जुलाई से 16 जुलाई तक किया गया था, जिसमें देश के विभिन्न अंचलों से आए होनहार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा को साबित किया। विद्यालय प्रांगण में पधारने पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने शौर्य मलिक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देकर छात्र का अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस और सपा की राजनीति झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की उपजः अरुण सिंह


उन्होंने कहा कि शौर्य की लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। छात्र की यह उपलब्धि विद्यालय ही नहीं, पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। शौर्य की सफलता के पीछे उनके कोच एवं मैनेजर कुलदीप कुमार के सहयोग और मार्गदर्शन की भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने बताया कि छात्र शौर्य ने ज़ोनल स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लोहा मनवाते हुए कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई किया है। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने छात्र शौर्य के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया और परिश्रम और अनुशासनयुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस और सपा की राजनीति झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की उपजः अरुण सिंहपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात

Read More »