मंत्री अनिल कुमार ने किया यूपी की पहली स्पेस व रोबोटिक लैब का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप के साथ रविवार को यूपी की पहली स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन जानसठ रोड स्थित एसडी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में किया। इस दौरान इस लैब में रहकर स्पेस इंजीनियरिंग सीख रहे छात्रों द्वारा तैयार सैट-1 रॉकेट की लांचिंग भी सफल रही।

उत्तर प्रदेश की पहली स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि यूपी सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने छात्राओं आस्था और उर्वशी द्वारागणेश वन्दना की प्रस्तुति के उपरान्त किया। यहां छात्रों द्वारा इसरो से मान्यता प्राप्त इंडोप्लेनेटएक्स के वैज्ञानिकों की देखरेख में तैयार किये गये रॉकेट सैट-1 की सफल लॉन्चिंग की गई। राकेट ने करीब 3.5 किलोमीटर की दूरी तय कि और फिर उसे पैराशूट के सहारे मानवरहित सुरक्षित क्षेत्र में नीचे उतारा गया। यह पल छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक अनुभव के साथ ही आकर्षण भी साबित हुआ। इस घटना ने छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक नए दृष्टिकोण से परिचित कराया और उनकी वैज्ञानिक सोच को और अधिक प्रेरित किया। मंत्री अनिल कुमार ने इस अवसर पर कहा कि स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब की स्थापना विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एसडी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी के द्वारा उठाये गए एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है। यह लैब अंतरिक्ष में अनुसंधान और प्रयोगों के लिए छात्रों को एक आदर्श मंच प्रदान करेगी। इस लैब में छात्रों को रॉकेट निर्माण, उपग्रह प्रक्षेपण, और अंतरिक्ष में की जाने वाली वैज्ञानिक गतिविधियों की बारीकियों का अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। हमें इस दिशा में और अधिक अनुसंधान करने की आवश्यकता है।

कॉलेज सचिव अनुभव कुमार ने कहा कि यह प्रदेश की प्रथम हाईटैक लैब है, जहां पर छात्र-छात्रायें प्रशिक्षण पाकर सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना और संस्थान का नाम बुलंद करेंगे। उन्होने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में छात्रों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े कई और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा छात्रों को नए विचारों और खोजों के प्रति उत्साहित किया जाएगा, जो उन्हें न केवल इंजीनियरिंग बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भी निपुण बन सकेंगे।

इन्डोप्लेनेटएक्स के सीईओ अंकित कुमार ने कहा कि एसडीसीईटी सैट-1 ने 3.5 किमी की दूरी तय करते हुये उनके पिछले 3 किमी के रिकॉर्ड को तोड़़ दिया। यह सफल रोकेट लॉन्चिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए प्रयासों का परिणाम था। छात्रों ने रॉकेट के डिजाइन और निर्माण में अपनी पूरी मेहनत लगाई थी। रॉकेट की सफल लॉन्चिंग ने छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाया और उन्हें यह महसूस कराया कि वे भी अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में योगदान कर सकते हैं। इस अवसर पर संस्थान में स्थापित स्पेस एंड रोबोटिक्स लैब में उत्तम कार्य करने के लिये छात्र साकिब और समर्थ को मंत्री अनिल कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त आईआईटी रुड़की में इंटर्नशिप के लिए चयनित कम्प्यूटर साइंस एंड इंजी. के ध्रुव सिंघल एवं इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजी. के छात्र नवजोत सैनी को भी सम्मानित किया गया। उद्घाटन सत्र में दि एसडी कालेज एसोशिएसन के पदाधिकारियों में निरंकार स्वरूप, हरीभूषण गुप्ता, सीके जैन, नीरज कुमार, विनोद कुमार, आकाश कुमार, गौरव स्वरूप, अनुभव कुमार, अंकिता कुमार, वरूण गुप्ता, ध्रुव कुमार, लव कुमार, देवेन्द कुमार, नीलकमल पुरी, अशोक सरीन, प्रीति कुमार व अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-मतदान के दिन सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर

Also Read This

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »