मंत्री अनिल कुमार ने गंगनहर पटरी पर लगाया एक पेड़ मां के नाम

मुजफ्फरनगर। वृक्षारोपण महाअभियान 2024 के अन्तर्गत शनिवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए जिले में प्रभारी ब नाये गये विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल कुमार ने इस महाअभियान में अपनी सहभागिता करते हुए ग्राम तुगलकपुर एवं गगं नहर पटरी चितौड़ा में बरगद एवं पीपल के पौधे का रोपण करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम सूत्र वाक्य परसभी को पर्यावरण सरंक्षण के लिए संवेदनशीलता के साथ सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

उन्होेंने इस अवसर पर कहा कि आज पूरे प्रदेश में 36 करोड 50 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। जनपद मुजफ्फरनगर में विभिन्न स्थानों पर 32 लाख 70 हजार से अधिक पौधे लगाये जा रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि हम लगाये गये पौधों का संरक्षण भी करें, इन वृक्षों का अपने बच्चों की तरह पालन, पोषण करे तभी ये पल्लवित और पुष्पित हो सकते हैं और यह अभियान सार्थक बन पायेगा। इस महाअभियान से जन-जन को जोड़ना होगा। सभी को इस महाअभियान में अपनी भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना ही उदेदश्य नहीं होना चाहिए इसे बचाना भी है। हम सभी को व्यक्तिगत रूप से इसकी जिम्मेदारी निभानी पडे़गी। सभी यह संकल्प ले कि पेड अवश्य लगायेगे। जो पेड़ आप लगा रहे है उसकी रक्षा करने का संकल्प ले। उन्होने कहा कि पेड लगाये और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाले और अगले वर्ष पेड़ लगाते समय पूर्व में लगाये गये पेड़ की भी फोटो साथ मंे शेयर करे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मंत्री को तुलसी का पौधा भी भेेंट किया।

इसे भी पढ़ें:  गांव खेडी करमू में चैकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला

इस अवसर पर मण्डलायुक्त सहारनपुर हृषिकेश भास्कर यशोद ने आज बेगराजपुर इंडस्ट्रीयल ऐरिया मे वृक्षारोपण करते हुए कहा कि वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम केवल प्रशासनिक अमले का काम नहीं है अपितु इसमें हर व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए तभी इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष निस्वार्थ और लोगों के सेवा हेतु संकल्पि होकर छाया प्रदान करते हैं, इसीलिए हम सब की यह जिम्मेदारी है कि केवल वृक्ष लगायें ही नही, इनको संरक्षित करना भी हमारा उत्तरदायित्व होना चाहिए। वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि इस महाअभियान में हम सब योगदान करेंगे, उन्होने कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए वृक्षारोपण करना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर नीम व आम का पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान में अपनी भागीदारी की। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में 25 विभागांे द्वारा 500 से अधिक साईट पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। प्रभागीय निदेशक वानिकी कन्हैया पटेल, जिला अभियान संयोजक अचिंत मित्तल, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, अमित राठी, अजीत राठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, स्कूली बच्चे एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-सपा की सुम्बुल और बसपा के शाहनजर ने ठोंकी ताल

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  हर क्षेत्र में विकास के प्रयास मेरी प्राथमिकताः हरेंद्र मलिकसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »