मंत्री अनिल कुमार ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्षगांठ पर शहीदों को किया याद

मुजफ्फरनगर। वर्तमान और भावी पीढ़ी को काकोरी व स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथा से परिचित कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार से काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया जिसका लाईव प्रसारण समस्त जनपदों मे आयोजित कार्यक्रम मे किया गया।

जनपद मुजफ्फरनगर मे ताराचन्द वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला मु०नगर में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान मंत्री अनिल कुमार द्वारा शहीद क्रांन्तिकारियो को श्रद्धांजली दी गयी। इसके बाद आयोजित शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के रूप में रहकर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया व शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान किया। इसके पश्चात कार्यक्रम में मौजूद सभी के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काकोरी ट्रेन एक्शन पर सम्बोधन सामूहिक रूप से सुना गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को लखनऊ जिले के काकोरी नामक स्थान पर सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर को चेन पुलिंग कर रोका गया और रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी सरकार से लड़ने के लिए उसके खजाने की लूट की। ऐसे महान क्रांतिकारियों को वर्ष भर याद करने के लिए हम यह शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। यह महोत्सव पूरे एक साल तक मनाया जाएगा।

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान और भावी पीढी को काकोरी ट्रेन एक्शन और स्वतंत्रता सेनानियो की शौर्यगाथा से परिचित कराने के लिए काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वी वर्ष गांठ पर आज 09 अगस्त 2024 को इस समारोह का आयोजन किया गया है। इसके पश्चात महोदय द्वारा सभी को स्वतंत्रता सेनानियों और भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गजेन्द्र कुमार सहित जिले के समस्त अधिकारीगण, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी एवं रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक सहित भाजपा-रालोद पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी नगर पंचायत के कैमरों सुलझाया मस्जिद में चोरी का मामला

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बदला जायेगा नगर पालिका कन्या विद्यालय का नामगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »