केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल

नई दिल्ली। एनएच-58 पर ओवरब्रिज निर्माण और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़े जाने को लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की।

मुजफ्फरनगर में एनएच-58 पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अभी कुछ दिन पूर्व बिलासपुर कट के पास पुलिस दंपति की दर्दनाक मौत हुई है। इससे पूर्व भी यहां सैकड़ों घटनायें हो चुकी हैं जिनमे कई लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। यही हालत मंसूरपुर में भी है। शुगर मिल, मेडिकल कॉलेज, इंडस्ट्रीज होने के कारण यहां भी सड़क दुघर्टना होती रहती हैं। इन दोनों स्थानों पर ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट की। मंत्री कपिल देव ने बताया कि इन जगहों पर ओवरब्रिज बनने से यहां होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी और स्थानीय लोगों को आने जाने में भी काफी सुविधा रहेगी।

मंत्री कपिल देव ने बताया है कि उन्होंने संधावली रेल ओवरब्रिज को भी दोनों ओर आगे तक (रुड़की की ओर ।र्2 वाले रास्ते से आगे तक और मेरठ की ओर गुप्ता रिजॉर्ट के सामने तक) बढ़ाया जाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उन्होंने वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़े का आग्रह भी किया है ताकि आगरा, मथुरा, वृंदावन, लखनऊ जाने वालो को सुविधा हो सके। अभी तक यहां जाने के लिए ग्रेटर नोएडा परि चौक तक जाना पड़ता है जिसमें लगभग 1 घंटा अधिक लगता है। मंत्री कपिल देव ने बताया कि इन सभी विषयों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मा० केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने मौके पर उपस्थित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन संतोष कुमार यादव, जो कि पूर्व में मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी रह चुके हैं, को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी गांधी-शास्त्री जी की जयंती

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  भारत में मोदी मैजिक चल रहा हैः दिनेश शर्मागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »