मंत्री कपिल देव ने बेसहारा लोगों को बांटे कंबल, एडीएम ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल प्रशासनिक अफसरों को लेकर बीती देर रात शहर में सर्दी और शीतलहर के बीच बेसहारा तथा गरीब आश्रय विहीन लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर सोते हुए लोगों को रैन बसेरों की व्यवस्था के बारे में बताया तो वहीं कुछ गरीब लोगों को कम्बल भी वितरित किये। इसके साथ ही एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह और पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह भी औचक निरीक्षण पर निकले तथा व्यवस्थाओं को परखने का काम किया।

प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव ने शुक्रवार की रात्रि में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए शहर के अनेक स्थानों का भ्रमण करते हुए अलाव, रैन बसेरे और अन्य व्यवस्थाओं को परखने का काम किया। उनके द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों सरवट गेट, अहिल्याबाई चौक, शिव चौक, कच्ची सड़क आदि स्थानों पर पहुंचकर वहां पर मिले गरीब और जरुरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किये। इस दौरान नगर दंडाधिकारी विकास कश्यप और एसडीएम सदर निकिता शर्मा भी उनके साथ रहे। कंबल वितरण के दौरान उन्होंने अफसरों से शहरी क्षेत्र में अलाव जलाये जाने को लेकर भी जानकारी मांगी और व्यवस्था के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शीतलहर के दौरान गरीबों और बेसहारा लोगों को आश्रय उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशील हैं। हमारी सरकार द्वारा सभी जनपदों को कम्बल वितरण के लिए धनराशि भेजी जा चुकी है, जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि कम्बल व रैन बसेरों का सदुपयोग हो। प्रत्येक प्रदेश वासी की सेवा, सुरक्षा और सम्मान हेतु उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार प्रतिब( है। अफसरों को निर्देश दिए गये हैं कि सर्द रातों में कोई भी व्यक्ति सड़क पर न सोए। मंत्री ने कहा कि यदि कोई मजबूर, बेसहारा व्यक्ति या परिवार सड़क किनारे सोता हुआ मिले, तो उसे तत्काल ससम्मान रैन बसेरे तक पहुंचाने का कार्य किया जाये। इसमें कोई भी लापरवाही नहीं बरते, ऐसा पाया गया तो कार्यवाही होगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ

इसके साथ ही एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ शहर में अलाव, रैन बसेरे और अन्य व्यवस्था परखने के लिए औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर वहां पर तीमारदारों के लिए रैन बसेरे में की गई व्यवस्था को परखा तो रेलवे स्टेशन पर पालिका के स्थाई और अस्थाई रैन बसेरों में जाकर भी वहां लोगों के ठहरने के लिए बंदोबस्त का जायजा लिया। यहां पर मिले लोगों ने एडीएम ने पूछताछ करते हुए उनको दी जा रही सुविधा की जानकारी ली तो वहीं सफाई और अन्य बंदोबस्त का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली




Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा

Read More »