मंत्री कपिल देव ने 9 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रोजेक्ट अलकार के तहत स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास किया। पूरे प्रदेश में सभी जनपदों में वर्चुअली इस कार्यक्रम से सीएम योगी जुड़े। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जनपद में स्कूल और काॅलेज के लिए विकास कार्यों के लिए लगभग 9 करोड रुपए की सौगात प्रदेश सरकार ने दी। जिला पंचायत सभागार में आज प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत जनपद के 37 राजकीय विद्यालयों हेतु स्वीकृत विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिलान्यास किया।

कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत के चरण सिंह सभागार में रविवार को प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत राजकीय विद्यालयों के लिए स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे।

इसके अलावा अन्य अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका परिषद् की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. धर्मेन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। शासन द्वारा जनपद के 37 राजकीय विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से 28 स्वच्छ पेयजल, 13 मल्टीपरपज हाॅल तथा 5 पुस्तकालयों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8 करोड़ 37 लाख 74 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। कार्यक्रम का शुभारम्भ साक्षी देशवाल ने सरस्वती वन्दना के साथ किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा विद्यार्थियों को जीवन में बड़ा लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रामकुमार रागी द्वारा देशभक्ति की कविता प्रस्तुत की गयी। जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. धर्मेन्द्र शर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा प्रोजेक्ट अलंकार के बारे में विस्तार से बताया।

इससे पूर्व जुबली इण्टर काॅलेज, गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार के शुभारम्भ और शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्रधानाचार्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम के अन्त में छात्र-छात्राओं को जलपान वितरित किया गया। शिलान्यास समारोह का संचालन डाॅ. रणवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रमोद यादव, जीआईसी के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्यागी, उप प्रधानाचार्य नितिन कुमार, जिला समन्वयक आशीष द्विवेदी, ललित मोहन गुप्ता, विनय यादव, प्रीति चैधरी, अमित कुमार, अजय कुमार, भारत, विनोद कुमार, सुशील कुमार वर्मा, आशुतोष, अविनाश, धर्मपाल, राकेश, पवन मेहरा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  प्रबुद्ध सम्मेलन-सीएम योगी ने शुकदेव को नमन कर चौधरी साहब को किया याद

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »