मंत्री कपिल देव ने कूकड़ा मंड़ी रोड पर चलाया सफाई अभियान

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत सोमवार को कूकडा मंडी रोड पर सफाई अभियान चलाकर मंत्री कपिल देव ने पालिका के अधिकारियों को यहां निरंतर सफाई कराने और शहीद प्रेम पाल चौक का सौंदर्यकरण कराये जाने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को नगर विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भोपा रोड गांधीनगर पुलिस चौकी से गांधीनगर भाजपा जिला कार्यालय तथा कूकड़ा मंडी होते हुए शहीद प्रेम पाल चौक ;कूकड़ा चौकद्ध तक सफाई अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें:  विद्युत विभाग में उपभोक्ताओं का खुला शोषणः कृष्ण गोपाल मित्तल


इस रोड पर गंदगी देख मंत्री कपिल देव ने स्वयं सफाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को यहां निरंतर सफाई कराये जाने के कड़े निर्देश दिए हैं। सड़क पर झाडू लगाते मंत्री कपिल देव को देख आसपास के निवासियों ने भी स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता दिखाई और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ लेने के बाद स्वच्छता अभियान के लिए श्रमदान भी किया। मंत्री कपिल देव ने क्षेत्रवासियों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया और उन्हें स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल व मंडी सचिव को सफाई व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।

इसके बाद शहीद प्रेम पाल चौक पहुंचे मंत्री कपिल देव ने शहीद प्रेम पाल की मूर्ति की सफाई की और मौके पर उपस्थित अधिकारियों से इस चौक का सौंदर्यकरण कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से सेवा पखवाडे में 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाते हुए ‘सेवा परमो धर्मः’ को चरितार्थ करते हुए सेवा कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, सभासद नवनीत गुप्ता, ललित कुमार, प्रशांत गौतम, विशाल गर्ग, तरुण त्यागी, रजत गोयल, पुनीत वशिष्ठ के साथ ही नगरपालिका की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश गोलियान, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मां के नाम पेड़ हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी: मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावलीप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों

Read More »