मीरापुर-औवेसी की पतंग ने कादिर की उम्मीदों पर फेर दिया पानी

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में जीत और हार को लेकर अब तस्वीर साफ हो चुकी है। मतगणना अभी जारी है, लेकिन यहां एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी मिथलेश पाल ने विजयी बढ़त बनाये रखी है। सपा की प्रत्याशी सुम्बुल राणा मुस्लिम मतों में हुए जबरदस्त बंटवारे के कारण पिछड़ रही हैं। इस चुनाव में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असददुदीन औवेसी की जनसभा में जिस प्रकार से भीड़ दिखाई दी थी, उसी तरह का परिणाम भी सामने आया है। औवेसी की पतंग के समर्थन में मुस्लिमों ने जबरदस्त मतदान किया है।

जैसा कि पूर्व अनुमान था कि छोटे दलों के प्रत्याशी ही यहां पर जनादेश को उलटफेर कर चौंका सकते हैं। औवेसी की पार्टी के प्रत्याशी अरशद राणा ने पूरा दम दिखाया और आसपा के प्रत्याशी जाहिद हुसैन के समर्थन में भी उनकी बिरादरी झोझा समाज के वोटरों ने लौटा नमक करते हुए पूर्व सांसद कादिर राणा की यहां पर अपनी पुत्रवधु को विधायक बनाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। यहां पर आसपा प्रत्याशी की भांति ही एआईएमआईएम के प्रत्याशी अरशद राणा के प्रदर्शन ने भी सपा को हार की दहलीज तक ले जाने में मुख्य भूमिका निभाने का काम कर दिखाया है। 18वें राउंड की मतगणना के बाद सपा की सुम्बुल राणा रालोद की मिथलेश पाल से लगभग 20 हजार से ज्यादा मतों से पीछे हो गई थी। इस राउंड तक औवेसी की पतंग के नाम 15345 वोट ईवीएम से बाहर निकल चुके थे। 

इसे भी पढ़ें:  13.67 लाख की स्ट्रीट लाइट जनता को समर्पित

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  रोडवेज बसों ने कांग्रेस नेता की बहन की कार को मारी टक्करगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »