शरारती तत्व ने देवबंद-गंगोह मार्ग पर स्थित शिव मंदिर से शिव लिंग उखाड़ ले गए

देवबंद। शरारती तत्व भायला कलां गांव में देवबंद-गंगोह मार्ग पर स्थित शिव मंदिर से शिव लिंग उखाड़ ले गए। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

बृहस्पतिवार की देर शाम ग्रामीण पूजा पाठ करने के लिए मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें शिव लिंग गायब मिला। शिव लिंग को उखाड़ कर ले जाने की सूचना मिलने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने हंगामा करते किया घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों का कहना था कि इससे पूर्व भी गांव के एक मंदिर में इस प्रकार की घटना हो चुकी है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी रोष था कि सूचना देने के बाद भी पुलिस कई घंटे बाद मौके पर पहुंची। प्रधान देवेंद्र ने कहा कि इस प्रकार की घटना निंदनीय है। बताया कि गांव में कोई भी दूसरे संप्रदाय का व्यक्ति नहीं रहता है। यह आसपास के ही किसी व्यक्ति की करतूत है। पुलिस को पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दो​षियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ग्रामीणों ने अगर घटना का शीघ्र खुलासा नहीं किया गया तो वह सड़क जाम कर अन्य किसी आंदोलन करेंगे। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  सीकरी के गुलसनव्वर को पेशी पर ला रही पुलिस पर हादसे का कहर

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल ने व्यापार संगठन के युवा पदाधिकारियों को किया सम्मानितगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »