मीरापुर से विधायक बनी मिथलेश पाल ने ली शपथ

मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव में बंपर वोटो से जीतकर विधायक बनी भाजपा-रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने शुक्रवार को लखनऊ में विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। यूपी उपचुनाव में निर्वाचित विधायकों के लिए तिलक भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें खुद सीएम योगी और अन्य मंत्रीगण उपस्थित रहे। इससे पूर्व मिथलेश पाल ने सीएम योगी से उनके आवास पर अपने परिवार के साथ भेंट की थी।

गुरूवार को मिथलेश पाल लखनऊ पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपने पति अमरनाथ पाल, पुत्री सुप्रिया पाल के साथ सीएम आवास पर जाकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं से भी मुख्यमंत्री का अवगत कराया। मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण पर बात रखी। सीएम योगी ने भी उनको मीरापुर से जीत के लिए बधाई दी। इसके पश्चात शुक्रवार को लखनऊ तिलक भवन में ही मिथलेश पाल ने विधायक पद की शपथ ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनको शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित अन्य मंत्री और विधायक मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  देवबन्द थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सोनकर का जुआरी गैंग पर कड़ा प्रहार, आठ जुआरी किये गिरफ्तार नकदी बरामद की

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  रिफाइंड से बनाया जा रहा था पनीर, नष्ट करायागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »