मोनालिसा जौहरी फिर बनीं बुढ़ाना एसडीएम, खतौली में राजकुमार की तैनाती

मुज़फ़्फरनगर। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा दो प्रमुख तहसीलों बुढ़ाना और खतौली में नए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किए गए हैं।

बुढ़ाना में एक बार फिर मोनालिसा जौहरी को एसडीएम के रूप में तैनात किया गया है। वह पूर्व में भी बुढ़ाना में सेवाएं दे चुकी हैं। बाद में उनका तबादला खतौली कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर उन्हें बुढ़ाना भेजा गया है। बताया जा रहा है कि उनके हटने के बाद उनका मुख्यालय पृथक कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  तपती धूप के बीच सूखी नहर में खड़े होकर किसानों ने किया प्रदर्शन

वहीं, खतौली तहसील में अब राजकुमार भारती को नया एसडीएम बनाया गया है। यह नियुक्ति पूर्व एसडीएम संजय सिंह के गैर जनपद तबादले के बाद की गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में सुशासन और प्रशासनिक कार्यों की बेहतर निगरानी की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  ‘तू मेरा मुंह नहीं देख पाएगी…’,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »