MUZAFFARNAGAR-आठ हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ दी यूपीपीएससी की परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2025 रविवार को जनपद के 28 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें 13,032 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 8 हजार से ज्यादा ने परीक्षा छोड़ दी।

परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिले को तीन जोन में बांटते हुए तीनों एडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई थी, जबकि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में प्रश्नपत्र खोले गए।

इसे भी पढ़ें:  अभि हत्याकांड पर आक्रोशः हाईवे पर शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम


परीक्षा के दौरान डीएम-एसएसपी ने जय हिन्द इंटर कॉलेज, अमृत इंटर कॉलेज, चौधरी दलीप सिंह रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज और जय भारत इंटर कॉलेज जैसे प्रमुख परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही एसपी सिटी, एडीएम प्रशासन एवं एडीएम वित्त, डीआईओएस, एसपी देहात भी परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की तथा सीसीटीवी कैमरे, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैनर, प्रवेश द्वार पर चेकिंग व्यवस्था, शौचालय, पेयजल और अभ्यर्थियों के मोबाइल व बैग जमा कराने की सुविधाओं का भी जायजा लिया।

परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी सुबह 7 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सभी को सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। शहर के डीएवी कॉलेज में बनाये गये परीक्षा केन्द्र पर सीओ सिटी राजू कुमार साव तैनात रहे और गेट पर ही अभ्यर्थियों की तलाशी तथा पहचान के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा और कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की सूचना नहीं मिली। प्रशासन के सख्त पहरे और चुस्त व्यवस्था के चलते परीक्षा नकलविहीन और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हुई, जिसे लेकर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने भी संतोष जताया। 

इसे भी पढ़ें:  नए कप्तान को सलामी-पुलिस मुठभेड़ में शातिर डकैत काला घायल

एडीएम प्रशासन संजय कुमार ने बताया कि रविवार को आयोजित हुई यूपीपीएससी की आरओ-एआरओ के लिए परीक्षा में पंजीकृत 13,032 अभ्यर्थियों में से केवल 37.21 प्रतिशत ने ही परीक्षा दी। बताया कि परीक्षा में 4843 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 8172 अनुपस्थित पाये गये। इसमें सबसे कम 28.65 प्रतिशत उपस्थिति जीसी पब्लिक स्कूूल नवीन मंडी कूकड़ा में रही। यहां पंजीकृत 384 अभ्यर्थियों में से 110 उपस्थित और 274 अनुपस्थित पाये गये। जबकि सर्वाधिक 43.54 प्रतिशत उपस्थिति पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज महावीर चौक में रही, यहां पंजीकृत 480 अभ्यर्थियों में 209 उपस्थित और 271 अनुपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रतिबंधित दवाईयों के साथ नशे के पांच सौदागर गिरफ्तार

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  अभि हत्याकांड पर आक्रोशः हाईवे पर शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जामसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »