अभि हत्याकांड पर आक्रोशः हाईवे पर शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

शामली में देवी मेले में मंदिर से पूजन कर लौटते आईटीआई छात्र की गोली मारकर की थी हत्या

मुजफ्फरनगर। शामली जिले में एक छात्र की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद सौंपे गए छात्र के शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने घंटों तक भारी हंगामा किया, हंगामे के दौरान पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर डटे रहे, लेकिन ग्रामीण हाईवे से हटने को तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों ने आरोपियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की मांग भी की। एएसपी सुमित शुक्ला ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी को दुकानदारों ने पीटा

शामली जिले के खानपुर तलवा माजरा गांव में आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के छात्र अभि मलिक (20) की हत्या के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह परिजन और ग्रामीण मृतक छात्र अभि का शव लेकर पानीपत-खटीमा हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अभि की बुधवार शाम उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह गोहरपुर स्थित दुर्गा मंदिर मेले में प्रसाद चढ़ाकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गुरुवार सुबह गांव पहुंचा, लोगों का आक्रोश भड़क उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीण खेड़ी बैरागी मंदिर के सामने हाईवे पर एकत्र हो गए और शव रखकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा। कुछ ग्रामीणों ने आक्रोश में खून के बदले खून जैसी बातें भी कही, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई और घंटों तक हंगामा चलता रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिपाही भर्ती परीक्षा को पुलिस-प्रशासन तैयार

सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर और थानाभवन पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। काफी देर तक चली बातचीत के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके बाद गमगीन माहौल में छात्र अभि का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान भी पुलिस बल मौजूद रहा।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में विकास को लगे पंख: 12 सड़कों का कायाकल्प, दो नए सेतु निर्माण को मंजूरी

Also Read This

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में विकास को लगे पंख: 12 सड़कों का कायाकल्प, दो नए सेतु निर्माण को मंजूरीयह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »