पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया आशादीप मंदबुद्धि संस्थान का भ्रमण

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने जानसठ रोड स्थित विष्णु विहार में सामाजिक सहयोग के साथ संचालित किये जा रहे आशादीप मूक बधिर एवं मन्दबुद्धि संस्थान का भ्रमण करते हुए वहां पर अध्ययनरत विशेष बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। उनकी शिक्षा, प्रशिक्षण और उपचार के साथ ही उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए हो रहे उपयोग और प्रयोग के बारे में जानकारी ली तथा संस्था व शिक्षकों की सराहना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

जानसठ रोड विष्णु विहार में मूक, बधिर एवं मंदबुद्धि बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का कार्य सामाजिक संस्था आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कई वर्षों से की जा रही है। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण करते हुए वहां पर विशेषता वाले बच्चों के प्रशिक्षण, शिक्षा और रहन सहन के साथ ही उनके विशेष उपचार की व्यवस्था को भी परखा। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष इंजी. लोकेश चन्द्रा, प्रभारी उपमंत्री नरेश गुप्ता एवं रामबीर सिंह सदस्य कार्यकारणी ने संयुक्त रूप से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का बुके एवं पुष्प माला देकर स्वागत किया।

लोकेश चन्द्रा ने इस विशेष स्कूल के बारे में विस्तार से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को जानकारी देते हुए बताया कि इस संस्थान का शुभारम्भ उनके ससुर और वरिष्ठ सपा नेता पूर्व मंत्री स्व. चितरंजन स्वरूप द्वारा की गई थी। उनके द्वारा स्व.चितरंजन स्वरूप द्वारा स्कूल के उद्घाटन के शिलापट को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ ही अन्य सभी अतिथियों द्वारा सभी बच्चों की कक्षा में जाकर बच्चों से वार्ता की एवं उनके द्वारा पढ़े जा रहे विषय एवं किये गये कार्य को देख कर शिक्षिकाओं व बच्चों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्रीमती मीनाक्षी जी ने संस्थान के कम्प्यूटर रूम, हॉल एवं स्पीच थैरेपी की व्यवस्था को भी परखा। इस दौरान उनके द्वारा संस्थान को सभी प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ प्रदीप शर्मा, पूर्व सभासद आशु गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव आस्था की यात्रा को विराम, अब जलाभिषेक की तैयारी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  ऑनर किलिंग में गर्दन काटकर बेटी को

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता ने आधी रात तुड़वा दी पड़ौसी दुकानदार की दीवारफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मचारी से की लूटइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन दिन बाद परिवार को मिला कांवड़ यात्रा में बिछड़ा बालकलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »