MUZAFFARNAGAR-पालिका कर्मियों का संकल्प ईमानदारी से करेंगे काम

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कर्मियों की पदोन्नति नियम के खिलाफ होने की शिकायत के बाद कर्मचारी संगठन भी हरकत में आया है, हालांकि इस शिकायत को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया, लेकिन संगठन ने पालिका में पदोन्नति के लिए पात्रों को मौका देने और ईमानदारी के साथ कार्य करने सहित चार प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया। इसमें पालिका की नई ईओ प्रज्ञा सिंह के समक्ष प्रस्तुत होने वाली विभागीय पत्रावलियों में उनके आदेश और नियमों का पालन करने पर भी सहमति बनी।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष और पालिका के कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को नगरपालिका परिषद् के सभागार में दोपहर एक बजे कर्मचारियों की मीटिंग का आयोजन किया गया। संगठन के शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गयी। प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि मीटिंग में मुख्य रूप से चार प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये हैं।

इसमें ईओ के आदेश के तहत ही विभागीय पत्रावलियों को तैयार करने, प्रथम श्रेणी संवर्गीय पदों पर पदोन्नति के लिए पात्र कर्मचारियों को ज्येष्ठता और नियमों के अनुसार अवसर देने, होली मिलन समारोह आयोजित करने और ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का पटल पर सम्पादन करना शामिल है। बैठक में कहा गया कि पालिका में प्रथम श्रेणी संवर्ग के खाली पदों की सूची तैयार करते हुए इन पर पालिका प्रशासन ने नियमानुसार पदोन्नति कराने की भी मांग की गयी है। बैठक में सलीम लाइनमैन का निधन हो जाने पर शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर मरहूम को खिराजे अकीदत पेश की। संगठन के महामंत्री विकास शर्मा ने सभी का आभार जताया। बैठक में मुख्य रूप से लिपिक अशोक ढींगरा, गोपीचंद वर्मा, मनोज बालियान, प्रवीण कुमार, मैनपाल सिंह, गगन महेन्द्रा, नितिन कुमार, तनवीर आलम, मोहन वैद, सुनील वर्मा, राजीव वर्मा, दुष्यंत कुमार, अशोक पाल, संदीप यादव, सोनू मित्तल, अमित गोस्वामी, आकाशदीप, निपुण कन्नौजिया, शोभित सिंघल आदि कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सुरक्षा परखने आधी रात को सड़क पर उतरे एडीजी भानु भास्कर

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  26 जुलाई को मुजफ्फरनगर में सभा करने आ रहीं इकरा हसनगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »