शहर में दस हजार पेड़ लगायेगी पालिकाः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की ओर से शहर को हरा भरा बनाने के लिए हरित संकल्प को धरातल पर लाते हुए इस बार वृक्षारोपण अभियान में दस हजार पेड़-पौधों का रोपण करने की तैयारी कर ली है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पर्यावरण संरक्षण की नीति के तहत शहर के 55 वार्डों में चिन्हित 24 स्थानों पर वृक्षारोपण की पूरी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए पालिका अधिकारियों को सभासदों के साथ मिलकर पौधारोपण करने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए पालिका के वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत नौ जुलाई को कम्पनी बाग से की जायेगी।

वृक्षारोपण में नगरीय निकायों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को शाम प्रदेश के सभी निकायों के अध्यक्ष और अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करते हुए नौ जुलाई से आरम्भ हो रहे वृक्षारोपण अभियान 2025-25 के सफल क्रियान्वयन के सम्बंध में निर्देश दिये। पालिका सभाकक्ष में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भी बोर्ड सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ इस मीटिंग में प्रतिभाग किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए कहा कि ये वृक्षारोपण अभियान सरकार का पर्यावरण संरक्षण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम का आह्नान करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों में एक भावनात्मक प्रेरणा जागृत की है।

इसे भी पढ़ें:  छायाकार पत्रकार नीरज त्यागी का आकस्मिक निधन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान में पालिका को शहरी क्षेत्र में 9932 पेड़ लगाने का लक्ष्य शासन से आवंटित हुआ है। इसके लिए पौधे भी प्राप्त हो चुके हैं और पालिका ने इनका रोपण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर 24 स्थान चिन्हित किये हैं, इनमें वेदांता, वैशाली, वसुन्धरा, सुरेन्द्रनगर जैसी पॉश कालोनियों के साथ ही किदवईनगर एसटीपी प्लांट, नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज, भोपा रोड और एटूजेड रोड डिवाईडर, कच्ची सड़क व रुड़की रोड डिवाईडर, कांशीराम कालोनी सरकूलर रोड व खान्जापुर कालोनी, जनकपुरी श्मशान घाट, वहलना, सुभाषनगर, कूकड़ा, कृष्णापुरी, नई मंडी स्थल, प्रेमपुरी गांधी पार्क आदि शामिल हैं। कुछ स्थानों पर वृक्षारोपण का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन नौ जुलाई को वृक्षारोपण के लिए कमला नेहरू वाटिका कम्पनी गार्डन से पालिका अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण का वृहद अभियान भी शुरू करने जा रही हैं।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक डिवाइडर पर चल रहे वृक्षारोपण कार्य का भी निरीक्षण किया तथा स्वयं अपने हाथों से पौधारोपण कर पालिका की शहर के लिए हरित संकल्प की इस मुहिम में सभी की सहभागिता का प्रेरणादायी संदेश देने का काम किया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा विश्वकर्मा चौक से दिल्ली देहरादून हाईवे बाईपास तक बने डिवाइडर पर 250 पौधे लगाए जा रहे हैं, जो न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ाएंगे बल्कि प्रदूषण को भी कम करेंगे। सभी से योगदान की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक पेड़ ज़रूर लगाएं और पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दें। 

इसे भी पढ़ें:  अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले सात शातिर पकड़े

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  गजबः आधार कार्ड दिखाओ… फिर गांव में आओपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112 पर मिली। सूचना

Read More »