शिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस यूपी में अव्वल नम्बर

मुजफ्फरनगर। लोगों की शिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस ने गजब का जौहर दिखाया है। एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायती पत्रों का समयब( व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर मुजफ्फरनगर पुलिस को प्रदेश भर में पहला स्थान मिला है। इसके साथ ही जनपद में शहर कोतवाली को छोड़कर सभी थानों ने भी अव्वल नम्बर पाया है। तहसील सदर भी एसडीएम निकिता शर्मा के नेतृत्व में जिले में पहली रैंक पर आई है।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित, समयब(, गुणवत्ता के साथ व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण हेतु समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस प्रचलित है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन एवं एसपी देहात आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के प्रत्येक थाने द्वारा आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज जाम!, रोड... बस और ट्रेनों में भीड़, चारों ओर सड़कों पर लंबी कतारें

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि इसी क्रम में एसएसपी के पर्यवेक्षण, आईजीआरएस शाखा, थानों में नियुक्त कर्मचारियों तथा समस्त जांचकर्ताओं के अथक प्रयास से आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान करते हुये तथा बिना कोई प्रार्थना पत्र डिफाल्टर हुये मुजफ्फरनगर पुलिस को वर्ष 2024 के माह अक्टूबर में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिसके लिये एसएसपी द्वारा सम्बन्धित सभी अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यों की प्रसंशा करते हुये भविष्य में और भी बेहतर कार्यशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थानों द्वारा भी प्रदेश भर में माह अक्टूबर में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्रों का समयब( व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। इसमें शहर कोतवाली का प्रदर्शन लचर रहा है और यह थाना प्रदेश में अव्वल नम्बर पाने से पिछड़ गया है। वहीं तहसीलों में तहसील सदर को माह अक्टूबर के लिए प्रथम रैंक दी गई है। इससे पहले खतौली तहसील को अव्वल नम्बर मिला था। पहली रैंक आने पर एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बाजारों में स्वच्छता का नया प्रयोग

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  विद्यार्थियों ने बंद करा दिया डीएवी कॉलेज

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-10वीं में दिशा और दिव्यांशी, 12वीं में अवनी बनीं जिला टॉपरफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-10वीं में दिशा और दिव्यांशी, 12वीं में अवनी बनीं जिला टॉपरइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज जाम!, रोड… बस और ट्रेनों में भीड़, चारों ओर सड़कों पर लंबी कतारेंलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »