उद्योगों की लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग, मंत्री कपिल देव को दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ;आईआईएद्ध के मुजफ्फरनगर चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल के नेतृत्व में आईआईए के एक प्रतिनिधिमंडल की विशेष भेंटवार्ता उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल से उनके मुजफ्फरनगर निवास पर हुई।

इस भेंट वार्ता में आईआईए के स्पेशल इनवाइटी सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर विपुल भटनागर- कुशपुरी-अश्वनी खंडेलवाल, सह सचिव दीपक सिंघल-उमेश गोयल और ज्वाइंट पीआरओ राज शाह आदि उपस्थित रहे। चैप्टर चैयरमैन पवन कुमार गोयल ने मंत्री कपिल देव के समक्ष उद्योगों के लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड किये जाने की मांग को रखते हुए ज्ञापन दिया और मंत्री से इस मुद्दे को मुख्य मंत्री जी के समक्ष रखने व हल कराने का अनुरोध किया।

सीईसी मेंबर विपुल भटनागर ने मंत्री कपिल देव को लीज होल्ड भूमि से होने वाली समस्याओ से अवगत कराया साथ ही कुशपुरी ने बताया की फ्री होल्ड भूमि करने से सरकार को स्टांप ड्यूटी से राजस्व में भारी बढ़ोतरी भी होगी। मंत्री कपिल देव ने आईआईए की इस मांग को सरकार के समक्ष रखने एवं पूर्ण सहयोग देने का भरोसा व्यक्त करते हुए आईआईए के प्रयासों की सराहना की और कहा की आपके इस विषय को पुरजोर तरीके से रखने के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री से आपकी भेंट करवाऊंगा, लेकिन उससे पहले प्रमुख सचिव से भी आपके शीर्ष नेतृत्व की एक मीटिंग फिक्स करवाकर इस कार्य को करवाने का पूर्ण प्रयास करूंगा। इसके लिए आईआईए प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव का आभार जताया।

इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर जैन मंदिर में मना वार्षिकोत्सव, चेयरपर्सन मीनाक्षी ने चढ़ाया श्रीफल



Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में उठा मुस्लिमों के उत्पीड़न का मुद्दा, हुआ जमकर हंगामागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »