संडे में एम.जी. पब्लिक स्कूल आओ, मुफ्त उपचार कराओ

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आने वाले रविवार को एक बार फिर से मुफ्त उपचार की व्यवस्था होने जा रही है। स्कूल में मासिक नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लि. के चेयरपर्सन जिले के प्रमुख समाजसेवी सतीश चन्द गोयल प्रतिमाह चौथे रविवार को एम.जी. पब्लिक स्कूल में वरदान नेत्र चिकित्सा सेवा संस्थान गाजियाबाद के सहयोग से आंखों का विराट नि:शुल्क कैम्प का आयोजन करते आ रहे हैं। दिसम्बर माह के शिविर का आयोजन 22 तारीख हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस दिन प्रात: दस बजे से एक बजे तक स्कूल प्रांगण में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर में लोगों को उपचार और परामर्श देंगे।

यहां पर दवाईयों का वितरण भी किया जायेगा और मोतियाबिंद वाले मरीजों को नि:शुल्क आॅपरेशन के लिए गाजियाबाद चिकित्सालय भेजा जायेगा। जहां उनको लैंस वाला आॅपरेशन नि:शुल्क होगा और आने जाने सहित सभी सुविधाएं मुफ्त होंगी। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। 

इसे भी पढ़ें:  भाज्जू के युवकों की मौत पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने जताया शोक

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »