पत्रकारों के रंगोत्सव होली मिलन में अफसरों और नेताओं ने खूब लगाये ठहाके

मुजफ्फरनगर। पत्रकारों ने जिले के अफसरों और राजनेताओं के साथ मिलकर होली के उल्लास के बीच मनाये गये रंगोत्सव मिलन समारोह में जमकर मस्ती की। इस दौरान नेताओं और अफसरों ने भी चुटकुले सुनाकर हंसी ठिठोली की इस परम्परा को नई ताजगी प्रदान करते हुए जमकर ठहाके लगाये और लगवाये।

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के द्वारा बुधवार को गांधी कालोनी लिंक रोड स्थित एक बैंकट हॉल में होली के रंग पत्रकारों के संग रंगोत्सव मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत, भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और डीएम उमेश मिश्रा, पूर्व विधाक उमेश मलिक, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए। यहां पर कार्यक्रम में पूरी मस्ती और होली की खुमारी छाई नजर आई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR RAIN-जनता ने जनप्रतिनिधियों को दिखाये बदहाली के नाले

इस दौरान अतिथियों और सभी पत्रकारों को कार्यक्रम में पधारने पर चंदन का तिलक और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। पत्रकारों ने अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट करते हुए टोपी भी पहनाई और रंग व गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि होली का पर्व आपसी सद्भाव और प्रेम का संदेश देता है। सभी त्यौहार हमें मिल जुलकर मनाने चाहिए। यह समाज को उल्लास और उमंग की ओर ले जाता है। इसके साथ ही उन्होंने भी हल्के फुल्के अंदाज में हंसी ठिठोली की। डीएम सहित अन्य अतिथियों ने भी बातों ही बातों में सभी को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन अंजु अग्रवाल, डॉ. सुभाष चन्द शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, विधायक पति अमरनाथ पाल, उद्योग पति कुशपुरी, रघुराज गर्ग, अभिषेक अग्रगवाल, पूर्व सभासद विपुल भटनागर के अलावा रविन्द्र चौधरी, अरविंद भारद्वाज, दिवाकर झा, आनंद प्रकाश, मदन बालियान, शरद गोयल, सलेकचंद पाल सहित सभी पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन वरिष्ठ पत्रकार )षिराज राही एवं वशिष्ठ भारद्वाज ने किया।   

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने जाना दिव्यांगों का हाल, बांटे कृत्रिम अंग

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  जिले में अब पुलिस कर्मियों का तनाव दूर करेंगे खेलगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »