MUZAFFARNAGAR-शिव और हनुमान मंदिरों में खून के छींटे मिलने से आक्रोश

मुजफ्फरनगर। एक गांव में दो मंदिरों के परिसर में खून के छींटे मिलने से गुरूवार सवेरे ही बवाल खड़ा हो गया। मंदिर के परिसर में खून ही खून मिला तो वहीं मूर्तियों को भी खून चढ़ाया गया, ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों पर मूर्तियों को खून चढ़कर अशु( करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अफसर डॉग स्क्वायड सहित अन्य विशेषज्ञ दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही मामले में आरोपियों को पकड़ लिया जायेग। प्रकरण में भाकियू नेता ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी नहीं पकड़े गये तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। मंदिरों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया जायेगा। ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष तंत्र क्रिया होने का संदेह भी जाहिर किया है।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में शिव और हनुमान मंदिर पास ही स्थित हैं। ग्रामीणों के अनुसार मंदिरों में पूजा अर्चना और देखरेख का जिम्मा वो खुद ही संभालते हैं, मंदिर में कोई चौकीदार या पुजारी नहीं रखा गया है। बुधवार की शाम को मंदिर में कोई भी संदेहास्पद व्यक्ति या हलचल नहीं थी, लेकिन गुरूवार को जब ग्रामीण पूजा अर्चना करने के लिए शिव और हुनमान मंदिरों में पहुंचे तो वो भौचक्क रह गये, क्योंकि मंदिर परिसर में फर्श पर खून ही खून नजर आ रहा था और हनुमान व शिव भगवान की मूर्तियों पर भी खून के छींटे दिखाई दिये। यह देखकर ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया।

गांव निवासी भाकियू के मंडल अध्यक्ष युवा विकास शर्मा को ग्रामीणों ने फोन पर सूचित किया तो वो अन्य ग्रामीणों के साथ मंदिर में पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद सैंकड़ों ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गये और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों पर मंदिर को दूषित करने के साथ ही मूर्तियों पर खून चढ़ाने के आरोप लगाते हुए जमकर आक्रोश जताया। मंदिर में खून के छींटे मिलने और ग्रामीणों के हंगामे की सूचना से पुलिस में हड़कम्प मच गया। भाकियू नेता विकास शर्मा ने पुलिस अफसरों को फोन कर मामले की जानकारी दी।

एसएचओ चरथावल जयवीर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में डॉग स्क्वायड तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट दल को भी बुला लिया गया। रक्त के नमूने लिये गये तथा पूरे मंदिर परिसर की जांच पड़ताल की गई। एसएचओ चरथावल जसवीर सिंह ने बताया कि रोनी हरजीपुर गांव में शिव और हनुमान मंदिरों के परिसर में खून के छींटे मिलने की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। खून के नमूने फोरेंसिक टीम ने एकत्र किये हैं। ग्रामीणों ने संदेह जताया है कि मंदिर परिसर में तंत्र क्रिया करने के दौरान ही मूर्तियों को खून चढ़ाया गया है। इसके साथ ही पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले में आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा। उन्होंने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को सख्त कार्यवाही का भरोसा देकर शांत किया। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात भी पुलिस ने ग्रामीणों से कही है। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुतकी का स्वागत, मौलाना अरशद मदनी से हुई खास मुलाकात

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  पत्नी थी नाराज, मुर्गी फार्म पर पति

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने सीएम योगी को भेंट किया मुजफ्फरनगर का गुडफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुतकी का स्वागत, मौलाना अरशद मदनी से हुई खास मुलाकातइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  आबकारी विभाग में शराब की दुकानों के नए ठेकों की तैयारी तेजलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »