विशु तायल की गुंडई के आगे पुलिस बेबस

मुजफ्फरनगर। अपनी हरकतों के कारण हमेशा ही चर्चाओं में रहने वाले श्रीराम इंडस्ट्रीज के मालिक ट्रांसपोर्टर विशु तायल की गुंडई के कई सुबूत लोगों के उत्पीड़न, कानून की धज्जियां और धमकियां देने के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चीख रहे हैं, लेकिन योगीराज में रोजाना ही अपराधियों का इलाज करने वाली पुलिस इस दबंग ट्रांसपोर्टर के पैसों की चमक के आगे अंधी, गूंगी और बहरी हो चुकी है। अब फिर से वायरल वीडियो को लेकर विशु तायल की गुंडई को लेकर लोगों के बीच बात हो रही है तो जनता पुलिस की बेबसी को लेकर उतनी ही चर्चा करती सुनाई दे रही है। नई वीडियो में विशु तायल छत पर एक रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर रहा है तो एक चालक कर्मचारी से उठक बैठक लगवाकर उसको गाली गलौच करते हुए धमका भी रहा है। सभी मामलों में पुलिस को केवल एक ही जवाब है कि जांच की जा रही है।

नई मंडी के संजय मार्ग निवासी ट्रांसपोर्टर विशु तायल लगातार चर्चाओं में है। उसके खिलाफ एक चालक ने बंधक बनाकर मारपीट करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराने की हिम्मत तो दिखा दी, लेकिन इसके बाद भी विशु तायल की गुंडई के कई मामले सामने आने के बाद पुलिस की कलम, डंडा और बंदूक सभी को जंग लगा नजर आ रहा है। विशु तायल की गुंडागर्दी इससे लगातार बढ़ रही है। सामने आने वाले पीड़ितों को शिकायत न करने के लिए धमकाया जा रहा है, समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है और पुलिस इसके लिए आरोपी विशु तायल को पूरी छूट और सयम देती हुई नजर आ रही है। रोजाना कई बदमाशों को मुठभेड़ में घायल कर अस्पताल से जेल भेजने में व्यस्त पुलिस और विभागीय अधिकारियों को इस युवा उद्यमी की गुंडागर्दी से पीड़ित मजलूमों की आह सुनाई नहीं दे रही है।

बुधवार को एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के सहारे यह विशु तायल अपनी गुंडागर्दी के कारण चर्चाओं में आया है। इसमें एक वीडियो में विशु तायल एक मकान की छत पर खड़ा होकर रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में विशु दो राउंड फायर कर रहा है। यह रिवाल्वर अवैध या इसके लिए लाइसेंस लिया गया है, किसका है और वीडियो कब बनाया गया है, इन सभी सवालों का जवाब नहीं मिल पाया है। इसी के साथ एक दूसरी वीडियो में एक कमरे में एक चालक कर्मचारी कान पकड़कर उठक बैठक लगाता नजर आ रहा है। वीडियो में एक आवाज भी सुनाई दे रही है, जो विशु तायल की होने का दावा किया गया है। इसमें वह गाली गलौच करते हुए धमका भी रहा है। पीड़ित युवक विशु तायल की कंपनी में चालक बताया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कीर्ति भूषण से वसूली में जुटी पालिका को नहीं मिल रहा नया पता

इससे पहले विशु तायल की गुंडई के तीन वीडियो वायरल हो चुके हैं। पहली वीडियो में विशु तायल अपने कार्यालय में कानपुर निवासी चालक मनोज कुमार से खुद ही अपने चेहरे पर थप्पड़ लगवाता है, अपने बाउंसर से पिटाई कराई। इसके बाद वायरल दूसरी वीडियो में विशु तायल खुद अपने हाथ से डंडे से एक चालक को अर्धनग्न कर पीट रहा है, यहां दूसरा चालक भी बंधक बना रखा है। इनको गाली गलौच और धमकी दे रहा है। तीसरी वीडियो में विशु तायल एके 47 लेकर एक सिपाही के साथ नजर आ रहा है। मनोज की तहरीर पर नई मंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन कार्यवाही कुछ भी नहीं होने से लोगों में विशु तायल की गुंडई के आगे पुलिस की बेबसी को लेकर खूब चर्चा होने लगी है। लोगों का पहला सवाल यही है कि बदमाशों और अपराधियों का अहम तोड़कर रख देने वाली पुलिस इस उद्यमी के पैसों की चमक के आगे आखिर चुप्पी क्यों साधे हुए है? लोगों में चर्चा तो यह भी हो रही है कि विशु ने पुलिस में अपने रौब को पैसों के बल पर कायम कर योगीराज की तेजतर्रार पुलिस की जुबां को सिलने के साथ ही उसके हाथ भी बांधकर रख दिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गणेश धाम शुक्रताल में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

एसएसपी से मिलीं विशु तायल की मां और पत्नी, कहा-हम ड्राईवरों से परेशान

मुजफ्फरनगर। लगातार गुंडई की वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को आरोपी विशु तायल की पत्नी नीलू तायल अपनी सास यानि विशु की मां प्रेरणा तायल को लेकर पुलिस कार्यालय पहुंची और एसएसपी संजय वर्मा से मुलाकात करते हुए अपना पक्ष रखा। विशु की मां प्ररेणा ने एसएसपी कार्यालय पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि वो यह नहीं कहती की उनके बेटे ने कुछ गलत किया या नहीं किया, लेकिन यह जरूर कहती हूं कि यह जो कुछ भी हो रहा है, एक गहरी साजिश का हिस्सा है।

कुछ लोग चाहते हैं कि विशु परेशान होकर यहां से काम बंद करके चला जाये। उनके बेटे का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है, समय पर माल पहुंचाने की जिम्मेदारी रहती है। ऐसे में चालक उसको इस हद तक परेशान कर देते हैं कि वो गुस्से में सीमा बार कर जाता है। कंपनी के वाहन चालक ही उनके बेटे विशु तायल का उत्पीड़न कर रहे हैं। रोज नया मामला बनाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर उन्होंने कहा कि विशु तायल का मोबाइल फोन कुछ साल पहले गुम हो गया था, हो सकता है, ये उसी से जारी की जा रही हो। कहा कि एक चालक खुद ही अपने चेहरे पर थप्पड़ मारता है और विशु के खिलाफ शिकायत करता है।

अब विशु को ब्लैकमेल करने का काम किया जा रहा है। बैठकर भी समस्या का समाधान हो सकता है। जो लोग हैं, परेशान हैं वो आकर बात करें। हम कंपनी में वाहन चालकों से काफी परेशान हो चुके हैं। साजिश है कि विशु यहां से कारोबार बंद कर चला जाये। प्ररेणा तायल ने बताया कि एसएसपी ने उनको कहा है कि मामले की जांच सीओ मण्डी कर रही हैं, वो उनसे मिलकर बात करें और समझौते का प्रयास करें। हालांकि इसमें एसएसपी संजय वर्मा ने जांच होने तक मीडिया के समक्ष कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  SAWAN KANWAR-शिवरात्रि पर दिखा भक्ति और आस्था का उल्लास

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क की खराब गुणवत्ता देख भड़की

Read More »