शहर से देहात तक मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्यावाही

मुजफ्फरनगर। जनपद में नशीली और प्रतिबंधित दवाईयों के साथ ही टिंचर की बिक्री होने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने सोमवार को सुबह से ही शहर से देहात तक मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने नशीली और प्रतिबंधित दवाईयों की जांच पड़ताल की। कुछ आठ मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया गया, लेकिन कहीं कोई भी गड़बड़ सामने नहीं आ पाई।

बता दे कि जनपद में नशीली दवाईयों के अवैध कारोबार को लेकर मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, औषधि निरीक्षक पवन शाक्य और आबकारी निरीक्षक की टीम गठित की और मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिये थे। डीएम के निर्देश पर जनपद में नशीली दवाइयां की बिक्री के खिलाफ सोमवार को बड़ा अभियान चलाया गया। गठित टीम में शामिल अधिकारी सवेरे ही अभियान पर निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने शहर में टाउनहाल रोड पर स्थित पांच मेडिकल स्टोरों पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए यहां पर नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री होने को लेकर दस्तावेजों का अवलोकन किया। यहां पर टीम ने इन दवाईयों की खरीद फरोख्त का पूरा विवरण भी चैक किया। इन दवाईयों के कुछ बिलों को टीम ने सत्यापन के लिए कब्जे में लिया है।

इसे भी पढ़ें:  गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पांच बोगियां पटरी से उतरीं, तीन लोगों की मौत

नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर गठित टीम के साथ मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। वो सवेरे टीम के साथ सिंधी मेडिकल एजेंसी पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके साथ ही अन्य मेडिकल स्टोर देखे गये। औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने बताया कि टाउनहाल रोड पर पांच मेडिकल स्टोर एवं एजेंसियों पर औचक निरीक्षण किया गया है। इनमें सिंधी मेडिकल एजेंसी, अवतार, बंसल, सम्राट और इंडियन मेडिकल स्टोर पर भी जांच की गई। इसके साथ ही जानसठ नगर में तीन मेडिकल स्टोरों राज, हिन्द और लवली मेडिकल एजेंसी पर भी औचक निरीक्षण किया गया। सभी जगह कोई गड़बड़ नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि यहां पर खासतौर पर टिंचर की बिक्री को लेकर यह छापामार अभियान चलाया गया, यह पदार्थ नशे करने के लिए प्रयोग होता है, लेकिन इस क्षेत्र में इसकी बिक्री नहीं होती है। इसके साथ ही नारकोटिक्स दवाईयों की भी जांच पड़ताल की गई है। सभी को बिना चिकित्सीय परामर्श दिखाये ये दवाईयां न बेचने के लिए हिदायत दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बुजुर्ग व्यापारियों के लिए सरकार से मांगी पेंशन योजना

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  अचानक लगे कैंटर के ब्रेक, डीजे और जनरेटर में दब गए कांवडिए, एक की मौतगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

Read More »