MUZAFFARNAGAR-रतनलाल आज भी नहीं भूले मुस्लिमों की आंखों के वो आंसू

मुजफ्फरनगर। विशु( मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मौहल्ला लद्दावाला की मंदिर वाली गली में सोमवार को शंख, मंजीरे और घंटे घडियाल के बीच मंत्रोचार हुआ तो लोगों के जहन में तीन दशक पुरानी वो तस्वीर भी ताजा हो गई। लद्दावाला के मुसलमान और रामलीला टिल्ला में रह रहे हिन्दू परिवार अपनी इस गली को लेकर संवेदनशील होकर पुरानी यादों से जुड़ गये। इनमें रतनलाल आज भी लद्दावाला छोड़ने के उस दिन को नहीं भूले जब वहां के मुस्लिमों ने रोते हुए उनको विदा कर वादा किया था कि वो उनके मंदिर को एक अमानत के तौर पर संभालकर रखेंगे और मुस्लिमों ने इस वादे को आज तक निभाया।

वयोवृ( हो चुके रतनलाल सैनी आज भी अपने परिवार के साथ रामलीला टिल्ला पर निवास कर रहे हैं। उनको तलाश करते हुए कुछ मीडिया कर्मी उनके आवास तक पहुंचे तो उन्होंने लद्दावाला के उस शिव मंदिर की पूरी कहानी बयां की, जिसको आज यशवीर महाराज ने जागृत करने का काम किया। रतनलाल की जुबां से एक बार भी लद्दावाला के मुस्लिमों के लिए कोई अपशब्द या बुराई नहीं निकली। उनसे जब पूछा गया कि आपने दंगों में मुस्लिमों के खौफ में पलायन किया था, तो झट से सवाल बीच में ही रोकते हुए रतनलाल ने इंकार करते हुए कहा कि वहां मुस्लिम बस्ती बढ़ जाने के बाद भी वो और परिवार सभी सुरक्षित रहे। अपनी मर्जी से उन्होंने वहां की जमीन और मकान बेचा और रामलीला टिल्ला पर आकर बस गये। रतनलाल बताते हैं कि 1970 के दशक तक भी लद्दावाला पूरी तरह से हिन्दू बाहुल्य था। वहां इक्का दुक्का मकान होने के कारण बस्ती कम थी, खेती की जमीन ज्यादा थी। यहां मंदिर वाली गली में सैनी और खटीक समाज के लोग परिवार सहित रहकर खेती करते थे।

इसे भी पढ़ें:  चार लोगो ने पति के सामने बीवी की लूटी आबरू

हमने ही गली में 1970 एक छोटा सा शिव मंदिर बनाकर मूर्ति स्थापित करते हुए पूजा अर्चना शुरू की। इसके बाद 1991 में देश में हिन्दू मुस्लिम झगड़े होने लगे। लेकिन लद्दावाला का माहौल नहीं बिगड़ा। यहां हिन्दू और मुसलमान सभी मिल जुलकर रहते रहे। उस दौर में हमारा मुस्लिमों के साथ पूरा प्यार और सहयोग था। हमें मुस्लिमों के बीच कोई भय का आभास नहीं हुआ। कभी कोई झगड़ा भी हुआ तो सभी ने आपस में मिलकर ही सुलझा लिया। कभी धर्म के आधार पर हम लोगों के बीच कोई नफरत जैसी चीज नहीं पनपी। समय बीतता गया तो वहां पर हिन्दू परिवारों की संख्या कम होने लगी। पूरी तरह से मुस्लिम बस्ती बस चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी हम और हमारा परिवार इनके बीच पूरी तरह से सुरक्षित थे। हम अपने मर्जी से वहां से मकान और जमीनों को बेचकर रामलीला टिल्ला की ओर आकर बस गये। जब लद्दावाला को छोड़ा तो उस शिव मंदिर में स्थापित मूर्तियों को भी अपने साथ लेकर आ गये और यहां बने मंदिर में उनको स्थापित कराया। वहां से हमकों किसी दंगे के कारण नहीं निकलना पड़ा। जो लोग ऐसा कह रहे हैं, वो समाज में झूठ परोस रहे हैं। दंगा होने पर मुस्लिम परिवारों ने ही हमारी सुरक्षा की और हर तरह से सहयोग दिया। जब हम वहां से आने लगे तो मुस्लिमों ने आंखों में आंसुओं के साथ विदा किया, हमें रोकने का पूरा प्रयास किया गया। वहां से आने के बाद भी हम लोगों वहां के मुस्लिम परिवारों से जुड़े हुए हैं। आना जाना भी बहुत वर्षों तक रहा। वो आज भी वहां पर जाना चाहते थे, लेकिन बीमारी के कारण वो नहीं जा पाये। रतनलाल सैनी ने बताया कि उस दौर में इस मंदिर वाली गली में उनके परिवार के साथ ही शमशेर खटीक, रामकिशन सैनी, देशो खटीक, कालीचरण सैनी, महावीर खटीक, सुनील खटीक, काला के परिवार रहते थे। सभी रामलीला टिल्ला आकर बस गये थे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग का बड़ा घोटालाः पूरण सिंह

हमने मुस्लिमों के साथ एक थाली में खाना खाया, आज भी प्यार कायमः सुधीर खटीक

मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता सुधीर खटीक भी सोमवार को स्वामी यशवीर महाराज के साथ लद्दावाला शिव मंदिर कार्यक्रम में शामिल रहे। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि इस मंदिर में वर्ष 1970 से 1991 के अंत तक पूजा अर्चना का दौर कायम रखा, लेकिन इसके बाद यहां पर रहने वाले हिंदू परिवार के लोग अपने मकान और जमीनों को बेचकर रामलीला टिल्ला पर जाकर बस गये। यहां से इन परिवारों के जाने का कारण कोई भय भरा माहौल नहीं रहा। वो खुद यहां पर मुस्लिमों के बीच ही पले और बढ़े हैं, एक ही थाली में इनके साथ खाना पीना रहा है। आज तक कोई परेशानी नहीं हुई और यह प्यार आज भी कायम है। उस दौर में इस पूरी गली में हिंदू परिवार थे और आज सभी मुस्लिम हैं और यही लोग इस मंदिर की देखरेख करते रहे हैं, जो यहां का भाईचारा साबित करता है। मुस्लिमों ने जिस प्रकार से स्वामी यशवीर और अन्य हिंदू लोगों का यहां मंदिर आने पर स्वागत किया, वो सराहनीय है और सभी को इसकी प्रशंसा करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-संजीव-मुख्तार गैंग का शार्प शूटर शाहरुख पठान ढेर

पांच थानों की पुलिस लेकर आये सीओ सिटी बोले-मुस्लिमों ने दिल जीत लिया

मुजफ्फरनगर। स्वामी यशवीर महाराज द्वारा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र लद्दावाला में 54 साल पुराने शिव मंदिर में पूजा अर्चना का ऐलान कर पुलिस प्रशासन की नींद हराम कर दी थी, लेकिन मुस्लिमों ने जो भाईचारा पेश किया, उसने अफसरों को भी बाग-बाग कर दिया। सोमवार की सुबह लद्दावाला की पूरी नाकाबंदी की गई थी। यहां पर सुरक्षा बंदोबस्त के लिए सीओ स्टिी व्योम बिंदल के नेतृत्व में शहर कोतवाली और खालापार सहित पांच थानों का पुलिस बल लगाया गया था। आवाजाही पर पाबंदी थी तो छतों पर भी पुलिस फोर्स के जवान तैनात कर निगरानी की जा रही थी।

सवेरे कोतवाली अक्षय शर्मा ने ड्रोन उड़ाकर छतों की स्थिति को परखा। तो दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ फोर्स के जवान मंदिर वाली गली में मुस्तैद नजर आये, लेकिन यहां पहुंचे स्वामी यशवीर महाराज पर जब मुस्लिमों ने 30 किलोग्राम गुलाब और 20 किलोग्राम गैंदे के फूलों की बारिश की तो तनावग्रस्त यह माहौल भाईचारे और मुहब्बत की मिसाल बनता दिखाई दिया। दो घंटे के कार्यक्रम के बाद जब यशवीर महाराज ने मुस्लमानों को थैंक यू कहकर विदाई ली तो पुलिस और प्रशासन के अफसर भी खुश नजर आये, क्योंकि सारा मामला मुस्लिमों की मुहब्बत और सहयोग के कारण शांति से निपट गया। इस बीच आला अधिकारी यहां तैनात अफसरों से फोन पर ही पल-पल की अपडेट लेते रहे। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यहां पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे, लेकिन स्थानीय नागरिकों ने सराहनीय स्तर पर जो सहयोग दिया, वो पूरी तरह से प्रशंसनीय है।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग का बड़ा घोटालाः

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बैन लगेगा? नोटिस के पीछे कानून क्या कहता हैफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  पीलीभीत की आदमखोर बाघिन आखिरकार पकड़ में आई, 5 लोगों की ले चुकी थी जानइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  चार लोगो ने पति के सामने बीवी की लूटी आबरूलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »