मोरना में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल का चुनाव कार्यालय खुला

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी पूर्व विधायक मिथलेश पाल का सोमवार को मोरना में चुनाव कार्यालय खोला गया। इस दौरान आयोजित सभा में भाजपा और रालोद के तमाम नेताओं ने शिरकत करते हुए मिथलेश पाल की जीत के प्रति भरोसा जताते हुए कहा कि मीरापुर क्षेत्र की जनता सीधी और सरल स्वभाव वाली मिथलेश पाल के पक्ष में ही जनादेश देने का काम करेगी।

इसे भी पढ़ें:  चमन ढिंगान के साथ सफाई कर्मियों ने टाउनहाल में शुरू किया धरना

मीरापुर सीट पर उपचुनाव में राजग गठबंधन में रालोद की ओर से पूर्व विधायक मिथलेश पाल को प्रत्याशी बनाया गया है। इस क्षेत्र से मिथलेश पाल रालोद के टिकट पर ही 2009 में विधायक चुनी गई थी और इसके बाद रालोद ने लगातार दो विधानसभा चुनाव में उनको चुनाव मैदान में उतारा। रालोद के टिकट पर अब चौथी बार मिथलेश पाल इस क्षेत्र में चुनाव मैदान में उतरी हैं। सोमवार को मोरना में रालोद भाजपा गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल के कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस दौरान प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, सांसद चंदन सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मन्त्री डा. संजीव बालियान, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी, पूर्व सांसद भारतेन्दु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, धर्मपाल राठी, राम निवास पाल, कृष्णपाल, रविन्द्र बेनीवाल, मंडल अध्यक्ष सतनाम बंजारा, दिनेश सैनी, रामकुमार शर्मा, संजय राठी, अजय कृष्ण शास्त्री, प्रभात तोमर रालोद मंडल अध्यक्ष, बब्बू राठी सहित भाजपा और रालोद के तमाम बड़े और छोटे नेता तथा हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा का संचालन रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने किया।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में उठी व्यापारियों के उत्पीड़न की आवाज

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—लिफ्ट देकर यात्रियों से लूटने वाले

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »